संबलपुर में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल, तीन अन्य साथी गिरफ्तार

संबलपुर में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल, तीन अन्य साथी गिरफ्तार
संबलपुर जिले के रैराखोल इलाके में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी टीमा झंकार और उसके साथियों के खिलाफ एनकाउंटर किया। इस दौरान झंकार घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया।

संबलपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। संबलपुर जिले के रैराखोल इलाके में पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी टीमा झंकार और उसके साथियों के खिलाफ एनकाउंटर किया। इस दौरान झंकार घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया।

यह घटना रैराखोल पुलिस थाना क्षेत्र के दुमछली जंगल में हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस एनकाउंटर के दौरान टीमा झंकार को उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे तुरंत इलाज के लिए विमसर अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने झंकार के तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और वाहन समेत कई चीजें बरामद की हैं, जिनका उपयोग आरोपी वारदातों को अंजाम देने में करते थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झंकार और उसके साथी दुमछली जंगल में छुपे हुए हैं। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने रेड मार दी। जैसे ही पुलिस टीम ने बदमाशों को जंगल में पकड़ने की कोशिश की, झंकार ने पहले फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो राउंड फायर किए, जिससे झंकार घायल हो गया।

एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने झंकार के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक वाहन, वायर कटर और इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन वायर काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए। इसके अलावा, मौके पर झंकार के तीन साथी भी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस ने बताया कि टीमा झंकार जिसे धनेश्वर झंकार के नाम से भी जाना जाता है, एक कुख्यात अपराधी है और उस पर अलग-अलग थानों में 41 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ लूट, अवैध हथियार रखने और एल्यूमिनियम और इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन वायर चोरी से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है और यह पता लगाने में जुटी है कि क्या ये और भी किसी अपराध में शामिल थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 11:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story