संभावनाओं का साल 2026 इन भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

संभावनाओं का साल 2026 इन भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 बेहद अहम है। इस साल पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप का आयोजन भी होना है। साल 2025 में कुछ पुरुष और महिला क्रिकेटरों बेहद चर्चा में रहे। इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर फैंस की नजर होगी।

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 बेहद अहम है। इस साल पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप का आयोजन भी होना है। साल 2025 में कुछ पुरुष और महिला क्रिकेटरों बेहद चर्चा में रहे। इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर फैंस की नजर होगी।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार कुमार यादव का प्रदर्शन 2025 में बेहद निराशाजनक रहा। वह अपनी खराब बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में रहे। पिछली 23 पारियों में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। टी20 विश्व कप सूर्यकुमार यादव के लिए अहम है। अगर विश्व कप में उनके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं आईं तो उनका करियर खतरे में पड़ सकता है। ऐसे में उन पर क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी।

अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के लिए टी20 में एक विस्फोटक और भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। 2025 में अपने बल्ले से उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया। एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। टी20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अहम होगा।

वरुण चक्रवर्ती साल 2025 में टी20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में उनकी भी बड़ी भूमिका रही थी। वरुण ने 20 टी20 मैचों में 36 विकेट लिए थे। 2026 में टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 में उनकी गेंदबाजी पर फैंस की नजर रहेगी। टी20 विश्व कप में उनकी भूमिका भारत के लिए बेहद अहम हो सकती है।

वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में आईपीएल के साथ ही हर फॉर्मेट में शतक लगाए और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रन नहीं बना पाने की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। अंडर-19 विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास भी साल 2026 में टी20 विश्व कप जीतने और साल को यादगार बनाने का मौका है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर इस साल नजरें रहेंगी, उनमें स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी का नाम प्रमुख है। दीप्ति और शेफाली ने भारतीय टीम को वनडे विश्व कप चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Jan 2026 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story