'संविधान खतरे में है' कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे हैं मनोज तिवारी

संविधान खतरे में है कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे हैं  मनोज तिवारी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर दिए बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तीखा पलटवार किया। मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि सड़कों पर लोगों को परेशान करना बंद करें और लोगों का दिल जीतें, जैसे पीएम मोदी और भाजपा ने जीता है।

पटना, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर दिए बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तीखा पलटवार किया। मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि सड़कों पर लोगों को परेशान करना बंद करें और लोगों का दिल जीतें, जैसे पीएम मोदी और भाजपा ने जीता है।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी को लाकर सरकार बनाने का सपना देख रहा है और जो लोग कल तक संविधान खतरे में है, कहकर घूमते थे, आज खुद ही संविधान को खतरे में डाल रहे हैं।

मनोज तिवारी ने कहा, "मुझे लगता है कि 20-25 सालों से, जब से उन्होंने होश संभाला है, यही करने की कोशिश कर रहे हैं। अब वो वरिष्ठ हो गए हैं। करने दीजिए, उनकी जैसी मंशा है। लेकिन, उन्हें मैं सुझाव देना चाहता हूं कि सड़कों पर लोगों को परेशान मत कीजिए। अगर आपको देश की जनता का प्रिय बनना है, तो लोगों का दिल जीतें, जैसे पीएम मोदी ने जीता, जैसे भाजपा ने जीता। लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि ये लोग सपना देख रहे हैं कि एक विदेशी को लाकर भारत में सरकार बनाएंगे। एलन मस्क सरकार और ध्रुव राठी सरकार बनाएंगे क्या उनकी? ये किस तरह का व्यवहार है? जरा सोचिए कि इन्होंने किस तरह से महिला पुलिस अधिकारी को हाथ लगाकर फेंका। हाल ही में बिहार से ऐसी एक घटना सामने आई थी, तो इसमें और उसमें फर्क क्या है? राहुल गांधी भी ऐसे ही दिख रहे हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी है। यहां वैशाली गणराज्य में आज से 500 साल पूर्व वोटिंग होती थी। मैं उस बिहार की धरती से बोलना चाहता हूं कि यहां सत्ता परिवर्तन वोट से होता है। सड़कों पर खूनखराबे से नहीं होता है। यही लोग कल तक संविधान लेकर चलते थे और कहते थे कि संविधान खतरे में है। आज ये खुद ही संविधान को खतरे में डाल रहे हैं। हर पांच साल में चुनाव तो होता है ना, तो आप ऐसा काम करो कि जनता हमको हरा दे और आपको जीत दिला दे। जनता तो आपको कूट रही है और आगे भी कूटेगी।

बिहार के एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह एनडीए के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं। इसे लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि इसके बारे में मुझे गहराई से जानकारी नहीं है, लेकिन ये लोकतंत्र है, लोकतांत्रिक तरीके से लोगों को अपना काम करना चाहिए।

भोजपुरी फिल्मों को लेकर भाजपा सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सही बात है, उन्हें ऐसा करना चाहिए।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 'पति-पत्नी और पंगा' शो आ रहा है। ये बहुत ही पारिवारिक शो है। आजकल जैसे पति-पत्नी के बीच जिस तरह का तनाव हो रहा है, तो कैसे पति-पत्नी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, कैसे एक-दूसरे की बातों को बर्दाश्त करना चाहिए, वो देखने को मिलेगा। इस पर बिहार से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। ये शो शनिवार और रविवार को आता है। मैं अपनी पत्नी के साथ इस शो में भाग ले रहा हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 6:44 PM IST

Tags

Next Story