साने ताकाइची सरकार की खतरनाक नीतियों के खिलाफ लगभग 1.4 लाख जापानी नागरिकों ने विरोध-प्रदर्शन किया

साने ताकाइची सरकार की खतरनाक नीतियों के खिलाफ लगभग 1.4 लाख जापानी नागरिकों ने विरोध-प्रदर्शन किया
टोक्यो में राष्ट्रीय संसद भवन के सामने 10 जुलाई की शाम को बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने साने ताकाइची सरकार द्वारा हाल ही में पारित की गई कई खतरनाक नीतियों और विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन किया।

बीजिंग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। टोक्यो में राष्ट्रीय संसद भवन के सामने 10 जुलाई की शाम को बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने साने ताकाइची सरकार द्वारा हाल ही में पारित की गई कई खतरनाक नीतियों और विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन किया।

आयोजकों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उस शाम लगभग 27,000 लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, जबकि 1.1 लाख अन्य लोगों ने ऑनलाइन भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय संसद भवन के चारों ओर कई किलोमीटर तक फैले फुटपाथों पर कतार बनाकर "साने ताकाइची की मनमानी अब और नहीं" और "जापान को बल प्रयोग का स्थायी रूप से त्याग करना होगा" जैसे नारे लगाए और सामूहिक रूप से जापानी संविधान के अनुच्छेद 9 का पाठ किया, जिसमें प्रधानमंत्री साने ताकाइची द्वारा जनमत की अवहेलना और युद्ध का खतरा पैदा करने वाली मानी जाने वाली नीतियों के जबरन कार्यान्वयन का विरोध किया गया।

गौरतलब है कि फरवरी में हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव के बाद से, सत्तारूढ़ दल ने सदन में अपने बहुमत का लाभ उठाते हुए, विपक्षी दलों और समाज के विभिन्न वर्गों के विरोध को नजरअंदाज करते हुए, राष्ट्रीय खुफिया परिषद की स्थापना जैसे कानूनों को जबरदस्ती आगे बढ़ाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2026 8:15 PM IST

Tags

Next Story