संघ प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा

संघ प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत रविवार से तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास पर पहुंचे। संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कार्यकर्ता विकास वर्ग के बीच संघ प्रमुख 24 से 26 मई तक विभिन्न बौद्धिक और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

लखनऊ, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत रविवार से तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास पर पहुंचे। संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कार्यकर्ता विकास वर्ग के बीच संघ प्रमुख 24 से 26 मई तक विभिन्न बौद्धिक और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अशोक दुबे के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अन्तर्गत कार्यकर्ता विकास वर्ग - प्रथम (सामान्य) सरस्वती विद्या मन्दिर, निराला नगर, लखनऊ में 21 मई से 11 जून तक आयोजित है। इस वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 24 मई से 26 मई तक प्रवास रहेगा।

सरसंघचालक इन तीन दिनों के प्रवास में प्रशिक्षण वर्ग में आए शिक्षार्थियों के मध्य बौद्धिक/संवाद के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सरसंघचालक प्रशिक्षण वर्ग में आए शिक्षार्थियों के बीच बौद्धिक सत्र और संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार प्रवास के दौरान उनकी योगी से मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है।

माना जा रहा है कि इस दौरान संगठन और सरकार के समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राजनीतिक गलियारों में इस प्रवास को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि संघ प्रमुख भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग स्तर पर संवाद कर सकते हैं। चुनावी रणनीति, सामाजिक विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, राजनीतिक मुलाकातों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन राजधानी में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। बता दें कि चुनावी वर्षों में संघ प्रमुख का उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से लखनऊ प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जाता रहा है। इससे पहले भी वह कई बार राजधानी में संघ बैठकें कर चुके हैं। ऐसे में उनका यह दौरा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2026 7:47 PM IST

Tags

Next Story