संजय गुप्ता को याद कर इमोशनल हुए मिलाप जावेरी, कहा- आपकी मंजूरी आज भी मायने रखती है

संजय गुप्ता को याद कर इमोशनल हुए मिलाप जावेरी, कहा- आपकी मंजूरी आज भी मायने रखती है
लेखक-निर्देशक मिलाप जावेरी ने फिल्म निर्माता संजय गुप्ता को याद करते हुए उनके लिए भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने याद किया कि कैसे वह उन्हें अपने डायलॉग सुनाते समय घबरा जाते थे, क्योंकि वह चाहते थे कि वह उनकी लिखी हर लाइन को पसंद करें।

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। लेखक-निर्देशक मिलाप जावेरी ने फिल्म निर्माता संजय गुप्ता को याद करते हुए उनके लिए भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने याद किया कि कैसे वह उन्हें अपने डायलॉग सुनाते समय घबरा जाते थे, क्योंकि वह चाहते थे कि वह उनकी लिखी हर लाइन को पसंद करें।

मिलाप जावेरी ने इंस्टाग्राम पर संजय गुप्ता के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने फिल्ममेकर को अपना 'गुरुजी' कहा। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता की मंजूरी उनके लिए बहुत मायने रखती थी और जब भी वे मिलते थे तो वह अक्सर उन्हें पंचलाइन से चौंका देते थे।

मिलाप जावेरी ने लिखा, "मेरे गुरुजी। आप एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिनके सामने स्क्रिप्ट सुनाते समय मैं घबरा जाता था। क्योंकि मैं चाहता था कि गुरुजी मेरे लिखे हर डायलॉग को पसंद करें। उनकी मंजूरी मेरे लिए बहुत मायने रखती थी और जब भी हम मिलते थे, चाहे कोई भी मौका क्यों न हो। मैं उन्हें अपनी पंचलाइन से चौंका देता था। यह तस्वीर भी ऐसा ही एक मौका रहा होगा और उनकी हंसी दिखाती है कि मैंने कुछ सही किया है।"

मिलाप ने इस पोस्ट में अभिनेता संजय दत्त और संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता को भी टैग किया।

प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय गुप्ता का निधन 30 अक्टूबर 2026 की रात को मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके घर पर हुआ। मुंबई पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय गुप्ता रात के समय अपने घर की किचन या बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे।

गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई और ज्यादा खून बहने (हेमरेज) से उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के समय घर में उनकी पत्नी, दो बच्चे और घरेलू सहायक मौजूद थे, लेकिन सभी सो रहे थे, जिस वजह से इस हादसे का पता अगली सुबह चला। सुबह परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। परिवार ने किसी भी तरह का संदेह या शिकायत नहीं जताई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story