संजय राउत की भाषा पर कृष्णा हेगड़े का हमला, मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर हुई ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस छापेमारी में 55 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग की बात कही जा रही है। ईडी मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट अदालत में पेश करेगी। संजीव अरोड़ा को अपना दलील कोर्ट के सामने रखना होगा। ईडी मामले की जांच कर रही है।
कृष्णा हेगड़े ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक संजय राउत ने अपने बायन में जिक्र किया है कि उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट देवेंद्र भारती को पत्र लिखा है। मैं संजय राउत से पूछना चाहता हूं कि 'विधायकों का शव मिलेगा', इस तरह के शब्दों का चयन किसने किया। जो विधायक 2022 में एकनाथ शिंदे के साथ गए हैं, वो वर्ली से गुजर नहीं पाएंगे। उनकी लाशें बिछाई जाएंगी। इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल किसने किया? जाहिर सी बात है कि इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल संजय राउत ने किया है। पिछले चार साल से गालियां कौन दे रहा है, जाहिर सी बात है कि संजय राउत दे रहे हैं। हम लोगों के बीच में हैं। हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अब तक हम पांच चुनाव जीत चुके हैं।
उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के सभी सांसद हमारे पास अपनी इच्छा से आए हैं।
कृष्णा हेगड़े ने कहा कि हमारी मांग है कि जिस तरह से संजय राउत आक्रामक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, विधायकों को मारने पीटने की बातें बोल रहे हैं, उसे देखते हुए मुंबई पुलिस को भी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने सना मलिक के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं सना मलिक को बताना चाहता हूं कि यह नया भारत है। यह नया हिंदुस्तान है, हिंदुस्तान अपना कानून खुद बनाता है। हमें पाकिस्तान की आवश्यकता नहीं है। हमारे यहां का नेतृत्व सक्षम और ताकतवर है। इन लोगों के मन में जो पाकिस्तान को लेकर प्रेम उमड़कर आता है, वो बंद होना चाहिए। भारत में सभी कानून लोकतांत्रिक तरीके से बनता है। ऐसी स्थिति में सभी लोगों को कानून के दायरे में ही रहना चाहिए।
वहीं, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के बयान को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संजय राउत ने किसी ना किसी बात को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश करते रहते हैं। कभी विधायकों का शव मिलेगा, ऐसी बातें करते हैं, तो कभी कहते हैं कि जो विधायक मुंबई आएंगे, उसे मारा जाएगा। अब इन्होंने एक नया बवाल खड़ा किया है। यह कह रहे हैं कि चार चांदी की ईंटें राम मंदिर के निर्माण में दी है। लेकिन, उन्होंने चार किलो चांदी खरीदी है, उन्हें इसका रसीद दिखाना चाहिए।
कृष्णा हेगड़े ने कहा कि यूसीसी को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार आई है। उनकी ओर से यूसीसी को लागू करने का निर्णय काबिलेतारीफ है। हमें उम्मीद है कि आगामी दिनों में पूरे देश में यूसीसी लागू हो जाएगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 Jun 2026 5:31 PM IST












