ओपी राजभर का सपा पर निशाना, बोले- जहां अपने लोग शामिल, वहां क्यों चुप?

ओपी राजभर का सपा पर निशाना, बोले- जहां अपने लोग शामिल, वहां क्यों चुप?
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हो रही राजनीति पर भी बात की।

अंबेडकरनगर, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हो रही राजनीति पर भी बात की।

गाजीपुर एनकाउंटर को लेकर सपा का कहना है कि पीडीए वर्ग के लोगों का एनकाउंटर ज्यादा होता है, जबकि सवर्णों का कम। इस पर ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष इस तरह के आरोप लगाता है, लेकिन जब उनकी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर अपराध के आरोप लगते हैं, तब वे सवाल नहीं उठाते।

उन्होंने कहा, "सपा के नेता जब कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी के चार नेता पाल की बेटी के साथ रेप करते हैं, तब उस पर सवाल नहीं उठाते हैं। उस बेटी की हत्या हो जाती है, तब उस पर एनकाउंटर की बात नहीं करते हैं। मऊ में समाजवादी पार्टी के चार नेता एक राजभर की हत्या करते हैं तो उस पर एनकाउंटर का सवाल नहीं उठा रहे हैं। बाराबंकी में दो समाजवादी पार्टी के नेता मिलकर एक राजभर की हत्या करते हैं, उस पर सवाल नहीं करते हैं। देवरिया में राजकुमार चौहान की हत्या सपा का नेता करता है, उस पर सवाल नहीं उठाते हैं। अभी गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर ये नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि जहां इनके वोटर और लोग शामिल होते हैं, वहां सपा नहीं बोलती है।"

ओपी राजभर ने कहा कि जब अपराधी कानून अपने हाथ में लेता है तो सरकार का काम है कि कानून के जरिए कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और अगर कोई अपराधी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन और राजनीतिक असर को लेकर पूछे गए सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग के पास कॉकरोच नाम का कोई चुनाव चिन्ह नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी पार्टियां सिर्फ हवा में रहती हैं और उनका कोई वास्तविक प्रभाव नहीं होता। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जिन विषयों को अपने हाथ में लिया है, जनता ने उन पर भरोसा किया है, इसलिए ऐसे प्रदर्शनों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2026 10:33 PM IST

Tags

Next Story