सार्थक चर्चा से बच रहा विपक्ष, जानबूझकर संसद की कार्यवाही में डाल रहा बाधा दानिश अंसारी
बलिया, 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर संसद में बाधा डाल रहा है और सार्थक चर्चा से बच रहा है। उन्होंने छात्रों के मुद्दों पर आरजेडी के 19 अगस्त के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की।
दानिश अंसारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता संसद की कार्यवाही को जानबूझ कर योजनाबद्ध तरीके से बाधित कर रहे थे, ताकि सदन के माध्यम से देश के सार्थक विकास के बारे में चर्चा न हो सके।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा की बात को स्वीकार किया। भाजपा नेता ने तंज करते हुए कहा कि इस बात की जानकारी होने पर राहुल गांधी उलटे पांव भाग खड़े हुए। सरकार ने कहा कि अमित शाह सदन में सार्थक चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहता है। विपक्ष केवल जनता को गुमराह करना चाहता है, वह झूठ बोलकर राज करने की नीति अपनाता है।
भाजपा ने कहा कि विपक्ष का नकारात्मक एजेंडा उजागर हो चुका है। जनता पर विपक्ष की कोई चाल नहीं चलने वाली है।
आरजेडी के 19 अगस्त के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि छात्रों के हित की बात करना आज की जरूरत है, लेकिन आरजेडी और तेजस्वी यादव ने कभी ऐसा नहीं किया। आरजेडी के शासनकाल में बिहार ने देखा कि किसी प्रकार से वहां छात्रों के सपनों को बिगाड़ने का काम किया गया। लालू सरकार ने किस तरह से सरकारी नौकरियों की बंदरबांट की, यह सभी जानते हैं। नारी सशक्तिकरण में वह अवरोध बने रहें। ये सभी दल नकारात्मक काम करने वाले हैं।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नेता दानिश अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इसकी शुरुआत हुई है। इस अभियान से पूरा देश जुड़ रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Aug 2026 8:37 PM IST












