संस्कृति: गुजरात सावरकुंडला में गणपति बने लखपति, भक्तों की उमड़ी भीड़

गुजरात  सावरकुंडला में गणपति बने लखपति, भक्तों की उमड़ी भीड़
गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला में गणेश महोत्सव की अनूठी रौनक देखने को मिली। यहां सद्भावना ग्रुप द्वारा आयोजित गणपति उत्सव में भगवान गणेश को ‘लखपति’ बनाया गया। गणपति बप्पा को 25 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह अनोखी सजावट पूरे गुजरात में चर्चा का विषय बन गई है।

अमरेली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला में गणेश महोत्सव की अनूठी रौनक देखने को मिली। यहां सद्भावना ग्रुप द्वारा आयोजित गणपति उत्सव में भगवान गणेश को ‘लखपति’ बनाया गया। गणपति बप्पा को 25 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह अनोखी सजावट पूरे गुजरात में चर्चा का विषय बन गई है।

सद्भावना ग्रुप पिछले 20 वर्षों से गणेश उत्सव मना रहा है। लेकिन, पहली बार गणपति को 25 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया।

15 साल पहले गणपति-लक्ष्मी की झांकी से शुरू हुआ यह आयोजन अब भव्य रूप ले चुका है। इस बार गणपति को 20, 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों से सजाया गया। गणपति के सिर पर नोटों का मुकुट, गले में हार, हाथों और चरणों में भी नोटों की सजावट की गई। चार-पांच दिनों की कड़ी मेहनत के बाद कारीगरों ने इस झांकी को आकर्षक बनाया।

इस खास सजावट की तैयारी एक महीने पहले शुरू हो गई थी। आयोजक राजू नागरेचा ने इसे टीम वर्क और उषा मैया के आशीर्वाद का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश थी कि गणपति की झांकी अनोखी हो और भक्तों को प्रेरणा दे।” गणपति के लखपति रूप को देख भक्तों ने शीश नवाया और प्रार्थना की कि जैसे गणपति लखपति बने, वैसे ही हर भक्त की समृद्धि हो।

इस आयोजन में स्थानीय विधायक महेश कसवाला भी शामिल हुए। उन्होंने गणपति-लक्ष्मी के दर्शन किए और भक्तों के लिए समृद्धि की कामना की।

भक्तों का मानना है कि गणपति बप्पा का यह रूप न केवल आकर्षक है, बल्कि यह देश के उज्ज्वल भविष्य की आशा को भी दर्शाता है।

सावरकुंडला का यह गणेश उत्सव पूरे गुजरात में अनोखा है। जहां देश-दुनिया में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं सावरकुंडला के इस आयोजन ने अपनी अलग पहचान बनाई।

भक्तों की प्रार्थना है कि गणपति भगवान का आशीर्वाद बना रहे और हर भारतीय समृद्ध बने।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Sept 2025 9:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story