सर्बिया के राष्ट्रपति ने चीन की राजकीय यात्रा शुरू की

सर्बिया के राष्ट्रपति ने चीन की राजकीय यात्रा शुरू की
सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने रविवार की दोपहर को पेइचिंग कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचकर अपनी चीन की पहली राजकीय यात्रा शुरू की।

बीजिंग, 24 मई (आईएएनएस)। सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने रविवार की दोपहर को पेइचिंग कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचकर अपनी चीन की पहली राजकीय यात्रा शुरू की।

बता दें कि सर्बिया चीन के साथ नए युग में साझा भविष्य वाले समुदाय के सह निर्माण करने वाला पहला यूरोपीय देश है और दक्षिण व पूर्वी यूरोप में चीन का महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में इधर कुछ साल चीन-सर्बिया संबंध उच्च स्तर पर चल रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे के केंद्रीय हितों का डटकर समर्थन करते हैं। दोनों के पारस्परिक राजनीतिक विश्वास मजबूत हैं, सहयोग की उपलब्धियां भारी हैं, बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ है और लोगों की आवाजाही अच्छी है।

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि चीन सर्बिया के साथ राष्ट्रपति वुसिक की चीन यात्रा के अवसर पर लौह मित्रता मजबूत करने, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का विस्तार करने, बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ बनाने, नए युग में चीन-सर्बिया साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में अधिक उपलब्धियां प्राप्त करने को तैयार है ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2026 8:48 PM IST

Tags

Next Story