दिल्ली शाहदरा एएनटीएफ ने महिला ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 55.52 ग्राम स्मैक बरामद

दिल्ली शाहदरा एएनटीएफ ने महिला ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 55.52 ग्राम स्मैक बरामद
दिल्ली के शाहदरा जिले की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक 19 वर्षीय महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 55.52 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की। यह कार्रवाई 11 मार्च 2026 को गीता कॉलोनी इलाके की सफेदा झुग्गी में हुई।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा जिले की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक 19 वर्षीय महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 55.52 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की। यह कार्रवाई 11 मार्च 2026 को गीता कॉलोनी इलाके की सफेदा झुग्गी में हुई।

एएनटीएफ को विशेष सूचना मिली थी कि सफेदा झुग्गी, गीता कॉलोनी में एक महिला अवैध रूप से स्मैक की बिक्री और रखरखाव में शामिल है। सूचना की पुष्टि के बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई।

टीम में एसआई धीर सिंह, एएसआई शोकिंदर, हेड कांस्टेबल राजेश, वेदपाल, पंकज, विकास मलिक तथा कांस्टेबल अर्जुन, दीपक और शिवानी शामिल थे। यह छापेमारी एसीपी राम शंकर गोटेवाल (एसीपी/ऑपरेशंस/शाहदरा) के सीधे पर्यवेक्षण और डीसीपी शाहदरा के समग्र निर्देशन में हुई।

रेड के दौरान टीम ने रूपा नाम की 19 साल की महिला को पकड़ा, जो सफेदा झुग्गी, गीता कॉलोनी की रहने वाली है। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पैंट की दाहिनी जेब में छिपे पॉलीथीन पैकेट से 55.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद ड्रग को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।

इस मामले में गीता कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसमें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना सप्लायर का नाम बताया। पुलिस अब कथित सप्लायर और रिसीवर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और ड्रग की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

आरोपी रूपा मजदूरी करके गुजारा करती है। वह एक ड्रग सप्लायर के संपर्क में आई और आसानी से पैसे कमाने के लालच में ड्रग बेचना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार वह आदतन अपराधी है। उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री में दो पुराने केस दर्ज हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2026 5:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story