शीत्सांग ने दिव्यांगों के लिए सेवाओं के विकास हेतु कुल 1.13 अरब युआन आवंटित किए
बीजिंग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। चीन विकलांग व्यक्ति संघ (सीडीपीएफ) ने 19 अगस्त को ल्हरासा में शीत्सांग की सहायता कार्यों के संबंध में एक बैठक आयोजित की।
बैठक में जानकारी दी गई कि 14वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत से, शीत्सांग ने दिव्यांगों के लिए सेवाओं के विकास हेतु कुल 1.13 अरब युआन आवंटित किए हैं, 458.283 लाख युआन सहायता राशि प्राप्त की है और 27 प्रमुख सहायता परियोजनाएं कार्यान्वित की हैं, जिससे शीत्सांग में दिव्यांगों के लिए सेवाओं का उच्च गुणवत्ता वाला विकास हुआ है।
14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, सीडीपीएफ ने 0-6 वर्ष की आयु के दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास सहायता, दिव्यांग व्यक्तियों के बुनियादी पुनर्वास और कठिन परिस्थितियों में गंभीर रूप से दिव्यांग सदस्यों वाले परिवारों के लिए बाधा-मुक्त नवीनीकरण जैसी परियोजनाओं के समर्थन के लिए कार्यान्वयन दिशानिर्देश जारी किए।
केंद्र सरकार के बजटीय कोष से शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश दिव्यांग व्यक्ति देखभाल केंद्र और शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश अंध मालिश अस्पताल के दूसरे चरण के निर्माण के साथ-साथ दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 18 नए काउंटी-स्तरीय व्यापक सेवा केंद्रों के निर्माण में सहायता प्रदान की गई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Aug 2026 10:24 PM IST












