शी चिनफिंग ने मिश्र की मीडिया में आलेख जारी किया

शी चिनफिंग ने मिश्र की मीडिया में आलेख जारी किया
मिश्र की राजकीय यात्रा से पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मिश्र के अखबारों अल-अहराम, अल-अखबर और अल-गोम्हुरिया पर एक आलेख जारी किया, जिसका शीर्षक एकजुटता के 70 साल मनाते हुए चीन और मिश्र एक नया अध्याय जोड़ेंगे।

बीजिंग, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मिश्र की राजकीय यात्रा से पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मिश्र के अखबारों अल-अहराम, अल-अखबर और अल-गोम्हुरिया पर एक आलेख जारी किया, जिसका शीर्षक एकजुटता के 70 साल मनाते हुए चीन और मिश्र एक नया अध्याय जोड़ेंगे।

शी ने इस आलेख में कहा कि 10 साल के पहले मैंने मिश्र की यात्रा की थी। मिस्र की पुरानी संस्कृति और खूबसूरत नजारों ने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ सहयोग पर विचार कर चीन-मिश्र सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी गहराने का रूपरेखा खींचने की प्रतीक्षा करता हूं।

इस आलेख में कहा गया कि 70 साल के पहले चीन और मिश्र ने राजनयिक संबंध की स्थापना की, जिसने नए चीन और अरबी देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग का द्वार खोला। 70 साल में चीन-मिश्र संबंध अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के बदलाव की परीक्षा पर खरे उतरे और चीन-अरब देशों तथा चीन अफ्रीका सहयोग की मिसाल और विकासशील देशों में मैत्रीपूर्ण सहअस्तित्व तथा एकजुटता की मिसाल बन गए।

शी ने कहा कि चीन और मिश्र दोनों विकास और पुनरुत्थान के कुंजीभूत चरण से गुजर रहे हैं। चीन मिश्र के साथ सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी गहराकर चीन-मिस्र साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाकर एक साथ आधुनिकीकरण पूरा करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 8:47 PM IST

Tags

Next Story