शी चिनफिंग ने पुतिन से मुलाकात की
बीजिंग, 1 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने स्थानीय समयानुसार 31 अगस्त की दोपहर के बाद बिश्केक में वर्ष 2026 एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की।
शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों पक्षों के आदान-प्रदान और सहयोग में समृद्ध विकास का रुझान बना रहा है। विश्वास है कि हमारे रणनीतिक मार्गदर्शन और द्विपक्षीय समान कोशिशों से चीन-रूस संबंध के विकास का आधार अधिक प्रगाढ़ होगा, कदम अधिक मजबूत होंगे और भविष्य अधिक उज्ज्वल होगा।
शी ने बल दिया कि वर्तमान में विश्व में अभूतपूर्व बदलाव तेजी से चल रहा है और अनिश्चित तथा मुश्किल से अनुमानित किए जाने वाले तत्वों में स्पष्ट वृद्धि हुई है, लेकिन शांति, विकास, सहयोग और साझी जीत के प्रति विभिन्न देशों की जनता का अनुसरण नहीं बदला है। शांगहाई सहयोग संगठन क्षेत्रीय स्थिरता की सुरक्षा करने, क्षेत्रीय विकास बढ़ाने का महत्वपूर्ण मिशन निभाता है। चीन रूस समेत विभिन्न पक्षों के साथ एससीओ के विकास की योजना पर विचार-विमर्श कर उसके स्थिर और दीर्घकालिक विकास को बढ़ाने और वैश्विक शासन सुधार का नेतृत्व करने तथा समानतापूर्ण एवं व्यवस्थित वैश्विक बहुध्रुवीकरण बढ़ाने की शक्ति को मजबूत करने को तैयार है।
पुतिन ने कहा कि चीन और रूस अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के सामने सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय निरंतर गहराते हैं और समानता, पारस्परिक विश्वास तथा समर्थन पर कायम रहकर विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग तेजी से बढ़ा रहे हैं। रूस चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही बनाए रखकर व्यापार, ऊर्जा, उद्योग, यातायात व प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों का सहयोग मजबूत करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान घनिष्ठ बनाने का उत्सुक है। एससीओ महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रभाव संपन्न होने वाला सक्रिय तथा कुशलतापूर्ण क्षेत्रीय सहयोग मंच बन गया है। रूस और चीन को एससीओ में एकता व सहयोग मजबूत कर नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 Sept 2026 9:28 PM IST












