शी चिनफिंग ने कोरियाई श्रमिक पार्टी के केंद्रीय कैडर स्कूल का दौरा किया

शी चिनफिंग ने कोरियाई श्रमिक पार्टी के केंद्रीय कैडर स्कूल का दौरा किया
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को कोरियाई श्रमिक पार्टी के महासचिव और कोरियाई लोकतांत्रिक जन गणराज्य (डीपीआरके) के राज्य मामला आयोग के अध्यक्ष किम जोंग-उन के साथ प्योंगयांग में कोरियाई श्रमिक पार्टी के केंद्रीय कैडर स्कूल का दौरा किया।

बीजिंग, 9 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को कोरियाई श्रमिक पार्टी के महासचिव और कोरियाई लोकतांत्रिक जन गणराज्य (डीपीआरके) के राज्य मामला आयोग के अध्यक्ष किम जोंग-उन के साथ प्योंगयांग में कोरियाई श्रमिक पार्टी के केंद्रीय कैडर स्कूल का दौरा किया।

सुबह 11 बजे शी चिनफिंग स्कूल पहुंचे। किम जोंग-उन ने शी चिनफिंग का स्वागत किया। उसके बाद शी चिनफिंग ने किन जोंग-उन के साथ स्कूल के लेक्चर हॉल में प्रवेश किया। दोनों नेता वहां कुछ देर रुके और समय-समय पर स्वीकृति में सिर हिलाए।

लेक्चर हॉल से रवाना होकर शी चिनफिंग और किम जोंग-उन ने इलेक्ट्रिक कार्ट से कैंपस का दौरा किया। रास्ते पर दोनों नेताओं ने स्कूल के बुनियादी संस्थापनों और शिक्षण व्यवस्था आदि के बारे में जाना।

शिक्षण भवनों के बीच के वन क्षेत्र में शी चिनफिंग और किम जोंग-उन ने एक साथ देवदार का पेड़ लगाया। देवदार का पेड़ सदाबहार होता है, जो चीन और डीपीआरके के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Jun 2026 10:31 PM IST

Tags

Next Story