श्रमिकों के प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभाने वाला आदित्य आनंद गिरफ्तार नोएडा पुलिस कमिश्नर

श्रमिकों के प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभाने वाला आदित्य आनंद गिरफ्तार नोएडा पुलिस कमिश्नर
नोएडा में हुए श्रमिकों के आंदोलन को भड़काने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी आदित्य आनंद को नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

नोएडा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में हुए श्रमिकों के आंदोलन को भड़काने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी आदित्य आनंद को नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की जांच के क्रम में आदित्य आनंद की भूमिका सामने आई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी प्रदर्शन के दौरान दोनों दिन मौजूद था, लेकिन उसके बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया था और उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में पहले ही आरोपी के दो सहयोगी, रूपेश राय और मनीषा चौहान, को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी आदित्य आनंद की तलाश में पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी थी, जिसके बाद आखिरकार उसे तमिलनाडु से पकड़ा गया। मालूम हो कि इस मामले में पुलिस की छह टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि श्रमिकों के आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क उठी छी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटनाएं केवल अचानक भड़की हिंसा नहीं थीं, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए षडयंत्र के एंगल पर भी गहन पड़ताल शुरू कर दी है। जांच टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों से सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की गई है, जिनके आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 10:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story