श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा, डीआईजी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा, डीआईजी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मौजूदा सुरक्षा हालात और आगामी श्री बुद्ध अमरनाथ जी यात्रा को देखते हुए राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी संदीप वजीर ने मेंढर उपमंडल में अपराध, खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बैठक की। यह बैठक मेंढर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें पुलिस की सुरक्षा तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमता का विस्तार से आकलन किया गया।

पुंछ, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मौजूदा सुरक्षा हालात और आगामी श्री बुद्ध अमरनाथ जी यात्रा को देखते हुए राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी संदीप वजीर ने मेंढर उपमंडल में अपराध, खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बैठक की। यह बैठक मेंढर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें पुलिस की सुरक्षा तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमता का विस्तार से आकलन किया गया।

बैठक में एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन, सीपीओ डीपीओ पुंछ अजमल, एसडीपीओ मेंढर तौसीफ अहमद, मेंढर और गुरसाई थानों के थाना प्रभारी, जांच अधिकारी, पर्यवेक्षण अधिकारी, तथा उपमंडल के अन्य क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, खुफिया जानकारी जुटाने की व्यवस्था, अपराध की स्थिति, आतंकवाद विरोधी अभियानों और आगामी श्री बुद्ध अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा तैनाती की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने डीआईजी को अपने-अपने क्षेत्रों में खुफिया नेटवर्क, सुरक्षा इंतजाम, ऑपरेशनल तैयारियों तथा आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाने, उन्हें रोकने और ध्वस्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीआईजी संदीप वजीर ने लगातार सतर्क रहने, सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और समय पर खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि तकनीकी और मानव खुफिया तंत्र दोनों को और मजबूत किया जाए। साथ ही सूचना जुटाने और उसके विश्लेषण के लिए नई और प्रभावी तकनीकों का उपयोग किया जाए, ताकि किसी भी उभरती सुरक्षा चुनौती का तुरंत और प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

बैठक में अपराध मामलों की भी गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से यूएपीए, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों की जांच पर चर्चा हुई। डीआईजी ने जांच अधिकारियों और पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए आपराधिक कानूनों का प्रभावी ढंग से पालन करते हुए वैज्ञानिक और फोरेंसिक तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए, ताकि जांच पेशेवर, त्वरित और कानूनी रूप से मजबूत हो।

डीआईजी ने आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान भी जारी रखा जाए, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और लोगों का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत बना रहे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में राजपुरा-मंडी की लोरान घाटी में स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर की एक प्रसिद्ध तीर्थयात्रा है। जानकारी के अनुसार, श्री बाबा बुद्ध अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 16 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक होगी।

-आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 July 2026 1:16 PM IST

Tags

Next Story