सिंधिया ने ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की कार्य योजना की समीक्षा की

सिंधिया ने ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की कार्य योजना की समीक्षा की
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रस्तावित एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड ) को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग की और आगामी कार्य योजना की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

ग्वालियर, 25 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रस्तावित एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड ) को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग की और आगामी कार्य योजना की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में प्रस्तावित एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के स्थल निरीक्षण और बेंगलुरु में निवेशकों के साथ हुई बैठक के बाद केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक में परियोजना के क्रियान्वयन और आगे की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप जमीनी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दरअसल, ग्वालियर में टीएमजेड की स्थापना के लिए 30 जुलाई 2026 को केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एमओयू पर पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद नई दिल्ली में पहली निवेशक राउंडटेबल में 3,500 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए, जिससे लगभग 14,000 रोजगार अवसर बनेंगे ।

वहीं, 4 अगस्त 2026 को मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में लगभग 2,000 करोड़ के अतिरिक्त निवेश के प्रस्ताव आए हैं, जिससे कुल प्रस्तावित निवेश 5,500 करोड़ और संभावित रोजगार अवसर 18,000 हो गए हैं। टीएमजेड के प्रथम चरण में 170 एकड़ का प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जाना है, जिसमें दूरसंचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों के लिए एकीकृत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2026 5:18 PM IST

Tags

Next Story