एसआईआर के विरोध पर कांग्रेस पर बरसे सीटी रवि, बोले- फर्जी वोट बचाने की हो रही कोशिश

एसआईआर के विरोध पर कांग्रेस पर बरसे सीटी रवि, बोले- फर्जी वोट बचाने की हो रही कोशिश
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, वोट चोरी के आरोप और एसआईआर को रोकने की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

कलबुर्गी, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, वोट चोरी के आरोप और एसआईआर को रोकने की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर झूठ बोल रही है। कांग्रेस फर्जी वोट हटाने के खिलाफ है। जो लोग मर चुके हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट में हैं, उन्हें बनाए रखने का मौका एसआईआर नहीं देता, इसलिए कांग्रेस एसआईआर के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि महादेवपुरा सीट को लेकर लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि यहां बहुत फर्जी वोट हैं। अब जब शुद्धिकरण की प्रक्रिया चल रही है तो वे इसे रोकने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? कर्नाटक में कांग्रेस की जीत फर्जी वोटों की वजह से हुई है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहा है। एसआईआर का काम विकेंद्रीकृत प्रक्रिया है। इसमें सीईसी कुछ नहीं करते, बल्कि बीएलओ और आरओ काम करते हैं, जो राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं। कांग्रेस को चुनाव आयोग के काम पर विश्वास नहीं है, ईवीएम पर भरोसा नहीं है, तो केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में जहां उनकी सरकार है, वहां सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए। इसके बाद ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना चाहिए।

सीटी रवि ने कहा कि डीके शिवकुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। अगर किसी ने उनका अपमान किया है, तो राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों का अपमान किया है। मुख्यमंत्री लोगों का गौरव होता है। राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री को धक्का देना प्रदेश के लोगों का अपमान है।

उन्होंने कर्नाटक सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार का ध्यान अभी स्टिंग ऑपरेशन पर है। अन्य मुद्दों पर सरकार का फोकस नहीं है। सबसे पहले इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को मिली थी। अगर इसकी जांच होगी तो इस मामले से जुड़ी और अधिक जानकारी सामने आएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 2:22 PM IST

Tags

Next Story