सिर्फ 5 खिलाड़ी, जो आईपीएल करियर में खेल चुके 250 मुकाबले

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 19वां सीजन खेला जा रहा है। इस लीग में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग से अपनी चमक बिखेरी है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सिर्फ मैदान पर उतरकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।
आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने आईपीएल करियर में 250 से ज्यादा मैच खेले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी: अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच आईपीएल खिताब जिता चुके माही ने आईपीएल करियर में सर्वाधिक मैच खेले हैं। धोनी ने साल 2008 से अब तक कुल 278 मैच खेले, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए।
रोहित शर्मा: एक ओर माही ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाईं, तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस (एमआई) को 5 टाइटल जिताए। रोहित ने इस लीग में साल 2008 से अब तक कुल 273 मैच खेले, जिसमें 29.93 की औसत के साथ 7,124 रन जुटाए। रोहित शर्मा आईपीएल में 2 शतक लगा चुके हैं।
विराट कोहली: इस दिग्गज बल्लेबाज ने सभी 19 सीजन सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेले। इस दौरान कोहली 268 आईपीएल मुकाबलों में नजर आए, जिसमें 39.86 की औसत के साथ 8,730 रन बनाए। कोहली ने इस लीग में कुल 8 शतक लगाए हैं।
दिनेश कार्तिक: इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेले। इस दौरान 26.31 की औसत के साथ 4,842 रन अपने नाम किए। कार्तिक ने आईपीएल में 22 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 161 छक्के और 466 चौके निकले।
रवींद्र जडेजा: इस ऑलराउंडर ने आईपीएल करियर में अब तक 254 मैच खेले हैं, जिसमें 27.86 की औसत के साथ 3,260 रन बनाए। जड्डू इस लीग में 170 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 117 छक्के और 240 चौके निकले।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 March 2026 5:46 PM IST











