सोनम वांगचुक को कैसे मनाया गया, यह बात किसी से छुपी नहीं है विक्रम रंधावा
श्रीनगर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रम रंधावा ने सोनम वांगचुक, सीजेपी के विरोध समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सोनम वांगचुक को किस तरह से केंद्र सरकार ने मनाया है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी उपद्रवी सड़क पर नहीं उतरे। बच्चों की आड़ लेकर देश के अंदर उपद्रव करना किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जंतर-मंतर को लेकर पूरी स्थिति साफ हो चुकी है। कॉकरोच जनता पार्टी का क्या अस्तित्व है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। सीजेपी को कैसे हैंडल करना है, ये हमें पता है। नीट पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की। आगे जो भी कार्रवाई होगी, वो भी सख्त होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग नीट के पेपर लीक मामले में संलिप्त रहे, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई हुई। लेकिन, मौजूदा समय में जिस तरह से उपद्रवी देश में माहौल को अराजक करने की कोशिश कर रहे हैं, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
रंधावा के मुताबिक, आज केंद्र में एक मजबूत सरकार है। देश में किसी भी स्तर का मजबूत व्यक्ति क्यों न हो, उसे गलती करने पर सजा जरूर दी जाएगी। अगर कोई इस तरह की गतिविधियों में पाया जाए, तो उसे निश्चित तौर पर देशद्रोह माना जाएगा। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में जिस तरह का कदम प्रधानमंत्री उठा रहे हैं, वो सराहनीय है।
वहीं, एनटीए अधिकारियों की बर्खास्तगी को लेकर भी भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन निर्णय है। अगर कोई इस तरह की हरकतों में संलिप्त पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
भाजपा विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के छात्रों से संवाद से जुड़े बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा छात्रों से संवाद करते हैं। वो छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा' करते हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है। मौजूदा स्थिति में फिर से छात्रों से संवाद का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
उन्होंने सोनम वांगचुक को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक ने जिस सोच से धरना दिया था, आज वो बच्चे कहां पर हैं। आज वो नीट का एग्जाम पास करने के बाद सुनहरे भविष्य की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुझे लगता है कि सोनम वांगचुक को सामने आकर इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि मेरी वजह से ही आज देश में अराजकता पैदा हुई है। जो लोग भारत को नेपाल और बांग्लादेश बनाने का दावा कर रहे हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये प्रधानमंत्री मोदी का भारत है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 July 2026 8:25 PM IST












