'स्प्लिट्सविला एक्स 6' की यादों में डूबीं निया शर्मा, पोस्ट शेयर कर लिखा- आंखों में आ गए आंसू

स्प्लिट्सविला एक्स 6 की यादों में डूबीं निया शर्मा, पोस्ट शेयर कर लिखा- आंखों में आ गए आंसू
अपनी बेबाक और बिंदास पर्सनैलिटी को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखने वाली टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' में नजर आ रही हैं।

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी बेबाक और बिंदास पर्सनैलिटी को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखने वाली टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' में नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री निया शर्मा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर शो से रिलेटेड यादों को शेयर किया। इन तस्वीरों में उन्होंने शो के सेट से कई बिहाइंड-द-सीन्स मोमेंट्स शेयर किए, जिसमें होस्ट सनी लियोनी और करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, हामिद बर्कजी और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार पल शामिल थे। एक खास वीडियो में सनी लियोनी के बच्चे निशा, नोआ और अशर ने डिनर के दौरान प्यारी सी स्पीच दी।

निया ने बताया कि शो के दौरान वह काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि इस शो को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

निया ने लिखा, "शो की यादों में खोकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। ऐसे दिन जब आप खुश होने की कोशिश नहीं करते, बस सच में खुश होते हैं। सबसे अच्छे पल इतनी जल्दी यादें बन जाती हैं कि आप उन्हें पीछे नहीं लौटा सकते। 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' में बहुत प्यार और नफरत है, लेकिन शो को देखने वालों की संख्या बहुत जबरदस्त है।"

उन्होंने आगे बताया कि एमटीवी चैनल उनके बचपन का पसंदीदा चैनल हुआ करता था। उन्होंने लिखा, "इस सफर की शुरुआत करके मैं बहुत रोमांचित थी।"

एमटीवी 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' एक डेटिंग रियलिटी शो है, जो एमटीवी इंडिया पर आता है। शो के अब तक 16 सीजन आ चुके हैं और इस शो को सनी लियोनी और करन कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं। वहीं, उर्फी और निया भी नजर आ रही हैं। इनका काम प्रतियोगियों को चुनौती देना और खेल में बाधाएं डालना होगा। वे हर कदम पर प्रतियोगियों को उलझाएंगी और उन्हें अपने निर्णयों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करेंगी।

स्प्लिट्सविला शो 9 जनवरी से एमटीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Feb 2026 5:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story