स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय, विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ दिलीप घोष

स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय, विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, राहुल गांधी और सीजेपी के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों के साथ कोई नहीं है और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत हो रही है।

न्यूटाउन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों, राहुल गांधी और सीजेपी के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों के साथ कोई नहीं है और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत हो रही है।

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "भाजपा संगठन पूरे साल काम करता है और चुनावों की तैयारी काफी पहले से शुरू कर देता है। अब जब चुनाव का समय करीब आ रहा है, तो फैसले लिए जा रहे हैं और उम्मीदवारों का चयन चल रहा है। लगातार बैठकें हो रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय नेता, राज्य के नेता और हमारे जिला प्रभारी कोलकाता के नेता सब मिलकर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर रहे हैं और चुनावी तारीखों का एलान होते ही नामों का भी ऐलान हो जाएगा।"

ममता की पार्टी (एआईटीसी) के विधायक कुणाल घोष पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "कुणाल घोष किस आधार पर ये दावे कर रहे हैं, और किस पार्टी की तरफ से बोल रहे हैं? क्या वह किसी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हैं? वह अपनी मर्जी से कुछ भी बयान देते रहते हैं। उनके बयानों में कोई दम या तर्क नहीं होता न की इसकी कोआ लाजीक है।"

राहुल गांधी की आलोचना करते हुए मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "जब भी राहुल गांधी की बात होती है, तो चर्चा इसी बात पर घूमती है कि वह विदेश क्यों गए, कब गए, कहाँ गए और कब वापस आएंगे। राजनीति में उनकी भूमिका, उनके योगदान और उनकी पार्टी के चुनावी नतीजों पर कोई चर्चा क्यों नहीं होती?"

उन्होंने कहा, "कुछ लोगों को लगता है कि सीजेपी का बैनर लेकर वे जो चाहें कर सकते हैं। किसी को भी ऐसी छूट नहीं है। देश में एक कानूनी व्यवस्था है और भारत एक लोकतंत्र है। हर किसी को अपने अधिकारों और मांगों के लिए विरोध करने का हक है, लेकिन यह सब व्यवस्था के दायरे में रहकर ही होना चाहिए। पुलिस भी सहयोग करेगी और सरकार भी सहयोग करेगी। आप कही भी उतर विरोध करेंगे, ये सही नहीं है।

कोलकाता में सीजेपी की रैली पर कहा कि कोलकाता में नहीं हर प्रदेश में करेंगे। कोलकाता में विरोधी लोग अपने में बिखरे हुए हैं, कोई भी चाह रहे है इसमें कुछ कर ले लेकिन किसी की दाल नहीं गलने वाली है। इस तरह के आराजकतत्व को यहां के लोग समर्थन नहीं करते हैं।

पंजाब में नशे पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि आम आदमी पार्टी नशा खत्म कर देगी। शायद लोगों ने कांग्रेस या अन्य पार्टियों से तंग आकर उन्हें वोट दिया होगा। जो लोग खुद नशे के आदी हैं, वे एक नशा-मुक्त समाज कैसे बना सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story