राजनीति: ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की सभी इकाई को किया भंग

ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी की सभी इकाई को किया भंग
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया।

लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने एक पत्र जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमांचल (प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा, ब्लॉक) की मुख्य इकाई के साथ सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब पार्टी का फोकस आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है।

बताया जा रहा है कि अब नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि अभी हाल में लोकसभा चुनाव में सुभासपा ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा और वह भी हार गई।

घोसी लोकसभा सीट से राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने चुनाव लड़ा लेकिन सपा के राजीव राय ने उन्हें हरा दिया। उसके बाद पार्टी ने हार की समीक्षा शुरू की है। उसी क्रम में पार्टी की सभी इकाई को भंग करने का निर्णय लिया गया है।

पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रदेश से लेकर जिला और विधानसभा तक की सभी कार्यकारिणी भंग करने के बाद नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी को नए सिरे से खड़ा किया जायेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Jun 2024 1:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story