सुनील लहरी ने विश्व में युद्ध और बढ़ती महंगाई पर जताया गहरा दुख, जनता को दिए सुझाव

सुनील लहरी ने विश्व में युद्ध और बढ़ती महंगाई पर जताया गहरा दुख, जनता को दिए सुझाव
अभिनेता सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम के जरिए दुनिया में चल रहे युद्ध और बढ़ती अशांति पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने खास तौर पर मध्य पूर्व के हालात का जिक्र करते हुए भारत में ईंधन की कीमतों और सप्लाई पर भी बात की।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम के जरिए दुनिया में चल रहे युद्ध और बढ़ती अशांति पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने खास तौर पर मध्य पूर्व के हालात का जिक्र करते हुए भारत में ईंधन की कीमतों और सप्लाई पर भी बात की।

सुनील ने सोमवार को अपना वीडियो आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसमें वे कहते हैं, "इस समय, पूरी दुनिया बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है और इसका कारण युद्ध है। युद्ध की वजह से, कई देश प्रभावित हुए हैं। हमारा देश भी प्रभावित हुआ है, लेकिन हमारे देश के कुछ बुद्धिजीवियों का कहना है कि हमारे देश में मौजूदा स्थिति हमारी सरकार और प्रधानमंत्री की वजह से है।"

सुनील ने उन लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि दूसरे देशों में हो रहे युद्ध के लिए हमारी सरकार कैसे जिम्मेदार हो सकती है? हम इसमें कैसे शामिल हो गए?

उन्होंने कहा, "हां, मैंने माना कि मध्य पूर्व से आने वाले तेल, गैस और पेट्रोल में थोड़ी देरी हो रही है, जिससे कीमतों में काफी असर देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में कुछ बुद्धिजीवियों के प्रभाव में आकर सरकार पर दोष मढ़ना शुरू कर दें और हड़ताल करना शुरू कर दें और चिल्लाना शुरू कर दें, तो इससे कोई भला नहीं होने वाला। बेहतर यही है कि हम कोई समाधान ढूंढ़ें।"

अभिनेता ने कहा, "गैस सिलेंडर पहले एक महीने चलता था, तो अब उसे डेढ़ महीने चलाने की कोशिश करें। खाना कम तेल में बनाएं, कुछ कच्चा भोजन खाएं। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।"

वहीं, उन्होंने पेट्रोल-डीजल बचाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, "अलग-अलग गाड़ियां चलाने की बजाय एक ही दिशा में जाने वाले तीन-चार लोग साथ में कार या बाइक शेयर करें। इससे ईंधन बचेगा, आप बचेंगे और देश को भी फायदा होगा।"

अपनी बात को खत्म करते हुए अभिनेता ने कहा, "अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें, किसी के बहकावे में न आएं। अपना और अपनों का ख्याल रखें। खुश रहें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। जय राम जी।"

वीडियो पोस्ट कर सुनील ने लिखा, "युद्ध की वजह से पूरा विश्व तनावपूर्ण स्थिति में है, हमें बहकावे में नहीं आना है, सूझ-बूझकर शांति से काम लेना है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story