आधुनिक सुविधाओं से लैस बिजनेस-फ्रेंडली हब बन चुका है सूरत एयरपोर्ट

आधुनिक सुविधाओं से लैस बिजनेस-फ्रेंडली हब बन चुका है सूरत एयरपोर्ट
स्मार्ट सिटी सूरत का स्मार्ट एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बिजनेस-फ्रेंडली हब बन चुका है। सूरत एयरपोर्ट पर लैपटॉप वर्कस्टेशंस से बिजनेस ट्रैवलर्स को वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस मिल रहा है।

सूरत, 20 मार्च (आईएएनएस)। स्मार्ट सिटी सूरत का स्मार्ट एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बिजनेस-फ्रेंडली हब बन चुका है। सूरत एयरपोर्ट पर लैपटॉप वर्कस्टेशंस से बिजनेस ट्रैवलर्स को वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस मिल रहा है।

गुजरात की स्मार्ट सिटी सूरत देश ही नहीं दुनिया का डायमंड और टेक्सटाइल हब है। यहां बड़ी संख्या में बिजनेस ट्रैवलर्स आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार सूरत एयरपोर्ट को स्मार्ट, आधुनिक और बिजनेस-फ्रेंडली बनाने में जुटी है। बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए यहां विशेष लैपटॉप वर्कस्टेशन शुरू किए गए हैं, जहां यात्री फ्लाइट का इंतजार करते हुए ईमेल, प्रेजेंटेशन समेत ऑफिस के दूसरे जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं।

हाई-स्पीड वाई-फाई और प्राइवेसी वाले इन वर्कस्टेशंस के जरिये यात्री अपने समय का सही इस्तेमाल कर रहे हैं। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों टर्मिनल पर अलग-अलग वर्कस्टेशन की सुविधा से बिजनेसमैन और कॉर्पोरेट ट्रैवलर्स को वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस मिल रहा है।

यात्री वासु ने कहा कि काफी अच्छी सुविधा मुहैया कराई जा रही है, मेरी अक्सर फ्लाइट लेट रहती है। इस दौरान मैं जल्दी पहुंच जाता हूं, और अपना काम करता हूं। जगमोहन गुप्ता ने कहा कि मैं इसी तरह की जगह की तलाश में रहता हूं, जहां आराम से बैठकर काम कर सकूं।

सूरत एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के साथ उनके आराम और मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया है। यहां 'उड़ान यात्री कैफे' पर किफायती दरों पर खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है और बच्चों के लिए खास प्ले-एरिया भी बनाया गया है।

यात्री भूमि ने बताया कि अगर फ्लाइट लेट रहती है और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यहां बच्चों के लिए अच्छी सुविधा है, बच्चे खेल सकते हैं। अगर फ्लाइट ज्यादा देर तक लेट है तो बच्चों के साथ यहां आराम भी कर सकते हैं।

इसके अलावा 'डिजिटल इंडिया' कैंपेन के तहत डिजीयात्रा और वाई-फाई के बाद अब पांच नए मोबाइल चार्जिंग स्टेशन भी सूरत एयरपोर्ट पर लगाए गए हैं।

सूरत एयरपोर्ट के डायरेक्टर आनंद शर्मा ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि फ्लाइट की देरी से किसी भी यात्री का समय खराब न हो। इसके लिए हमने लैपटॉप वर्कस्टेशन बनाए। जहां बिजनेस ट्रैवलर्स अपने जरूरी काम को आराम से कर सकते हैं।

सूरत एयरपोर्ट पर 'वन एयरपोर्ट वन प्रोडक्ट' पहल के तहत सूरत की प्रसिद्ध जरदोजी सिल्क को भी जगह दी गई है, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है। कुल मिलाकर, स्मार्ट सिटी सूरत का स्मार्ट एयरपोर्ट अब सिर्फ उड़ान भरने की जगह नहीं रह गया है बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बिजनेस-फ्रेंडली और पैसेंजर-फ्रेंडली ट्रैवल हब बन चुका है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2026 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story