सूरत में यूथ मैराथन को उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं ने लगाई 'स्वास्थ्य की दौड़'
सूरत, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात में सूरत के आठवा लाइंस स्थित मेटास एडवेंटिस स्कूल ग्राउंड पर मेटास यूथ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और दौड़ लगाई। वहीं, मेटास ग्रुप की ओर से उपमुख्यमंत्री को शाल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
सुबह 5.30 बजे शुरू होने वाले मैराथन में हिस्सा लेने के लिए पूरे सूरत से छात्र-छात्राएं पहुंचे। मैराथन में आए लोगों ने जहां ऐसे आयोजन को युवाओं और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया, वहीं आयोजकों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के आने से युवाओं में जोश था और उनके आने की बात से युवाओं ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाया था।
मैराथन में शामिल विष्पी खराड़ी ने कहा, "अंत तक हमारे साथ रहने वाली एकमात्र चीज हमारा शरीर है। हमें अपनी जीवनशैली में सुधार लाने पर काम करना चाहिए। इसके लिए स्पोर्ट और फिटनेस को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। फिट इंडिया मिशन भी इसलिए ही है। मेटास मैराथन फिटनेस की कड़ी में छोटी सी मुहिम है। सुबह उठकर मैराथन में हिस्सा लेना ही फिटनेस की शुरुआत है।"
मेटास ग्रुप के सीईओ अनिल कुमार ने कहा, "मैराथन आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना है। इसके अलावा गुजरात के छात्रों को एकजुट करना मकसद है। उपमुख्यमंत्री के आने से मैराथन में हिस्सा लेने वाले युवाओं में जोश था। हर्ष संघवी के कारण ही आधे से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।"
गौरतलब है कि 'मेटास यूथ मैराथन' में 3, 7, 12 किमी की दौड़ युवाओं की फिटनेस के लिए आयोजित की गई है। सुबह 5:30 बजे मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल ग्राउंड से मैराथन शुरू हुई। वहीं, 3 मई 2026 को वीएनएसजीयू में 'सूरत किड्स मैराथन' का आयोजन किया जाएगएगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 April 2026 8:36 AM IST












