एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म
टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी शादी के करीब डेढ़ साल बाद माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद सुरभि ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी शादी के करीब डेढ़ साल बाद माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद सुरभि ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में पिंक कलर का गुलाब नजर आ रहा है। साथ ही लिखा है- 'बेटी हुई है', इसके साथ ही तारीख लिखी गई 13 जून, 2026। कैप्शन में सुरभि और सुमित ने लिखा, ''हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है।''

इस पोस्ट पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। हजारों फैंस ने सुरभि और सुमित को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइंयां दीं। लोगों ने मां और बेटी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और परिवार को ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं भेजीं।

टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया ने पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, "बधाई हो"। वहीं अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी उत्साह के साथ दोनों को शुभकामनाएं दीं और लिखा, "वाह, बधाई हो।"

शालीन मल्होत्रा ने लिखा, 'भगवान आपको आशीर्वाद दें।' फैंस ने कई रेड हार्ट वाले इमोजी भी बनाए।

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात म्यूजिक वीडियो 'हांजी- द मैरिज मंत्रा' के सेट पर हुई थी, जिसमें वे दूल्हा-दुल्हन बने थे। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पर्दे पर दिखने वाली उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री जल्द ही असल जिंदगी में भी नजर आने लगी।

हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन मई 2024 में सुरभि ने सोशल मीडिया पर सुमित के साथ एक तस्वीर साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। 27 अक्टूबर 2024 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में दोनों ने सात फेरे लिए और अब दोनों ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2026 2:06 PM IST

Tags

Next Story