स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका सीएमएचओ ने निकाली 106 पदों पर वैकेंसी, 20 जून तक करें अप्लाई

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका सीएमएचओ ने निकाली 106 पदों पर वैकेंसी, 20 जून तक करें अप्लाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (सीएमएचओ), मुंगेली ने संविदा के आधार पर फार्मासिस्ट सहित विभिन्न 106 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (सीएमएचओ), मुंगेली ने संविदा के आधार पर फार्मासिस्ट सहित विभिन्न 106 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

सीएमएचओ की ओर से जारी 106 रिक्तियों में प्रयोगशाला तकनीशियन - डीपीएचएल के 2, फिजियोथेरेपिस्ट के 3, फार्मासिस्ट का 1, पोषण परामर्शदाता/भोजन प्रदर्शक - एनआरसी के 1, आया बाई के 3, सफाईकर्मी के 1, स्टाफ नर्स (12 बेड वाला एचडीयू/आईसीयू) और (30 बेड वाला बाल चिकित्सा वार्ड), एनआरसी के 27, नर्सिंग अधिकारी के 12, ऑडियोलॉजिस्ट के 1, परामर्शदाता के 4, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 21, परामर्शदाता - ब्लड बैंक के 1, रेडियोग्राफर के 2, परिचारक - एनपीएचसीई (एचए) के 4, परिचारक - एनएचपीसीई (एसए) के 4, एमपीडब्ल्यू (पुरुष) - यूएचडब्ल्यूसी के 2, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - एनएचएम के 5, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - एलडीसी - यूएचडब्ल्यूसी के 3, क्लास-IV - यूएचडब्ल्यूओ के 3, पीर सपोर्टर के 1, ब्लॉक डेटा मैनेजर के 1, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट - एनएचएम के 1 और आरएमए के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे मुंगेली के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, मनोविज्ञान/सांत्वना/स्वास्थ्य शिक्षा/जनसंचार/एमएसडब्ल्यू में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा, ऑडियोलॉजी और स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में ग्रेजुएशन (बीएएसएलपी)/बीएससी (भाषण और श्रवण), बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग या जीएनएम पाठ्यक्रम उत्तीर्ण, एमएससी गृह विज्ञान/बीएससी गृह विज्ञान, आधुनिक और समग्र चिकित्सा में चिकित्सक (पीएमएचएम), आदि योग्तयता होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु चिकित्सकीय पद के लिए 70 वर्ष और प्रबंधकीय पोस्ट के लिए 70 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, कौशल/लिखित परीक्षा, अनुभव, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट अनुसार 8,800 से 25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 300 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 200 रुपए और दिव्यांग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 5:07 PM IST

Tags

Next Story