टी20 सीरीज मार्च में नेपाल का दौरा करेगी बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेट टीम, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच?
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम मार्च 2027 में तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए नेपाल का दौरा करेगी। बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह घोषणा की। ये मैच 26, 28 और 30 मार्च को काठमांडू में आयोजित होंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि यह सीरीज नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित होगी।
बांग्लादेश में नेपाल के राजदूत घनश्याम भंडारी ने बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का दौरा करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रस्तावित दौरे और दोनों देशों के बीच क्रिकेट के क्षेत्र में व्यापक सहयोग पर चर्चा हुई।
घनश्याम भंडारी ने तमीम इकबाल से मुलाकात की। यह मुलाकात युवा एवं खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री एमडी अमीनुल हक के साथ हुई बैठक के बाद हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज आयोजित करने पर चर्चा शुरू की गई।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा, "ये तीन मैच बांग्लादेश और नेपाल को क्रिकेट के माध्यम से एक साथ आने का अवसर देंगे। साथ ही, कठिन समय और बड़ी क्षति के बीच यह सीरीज दोस्ती, एकजुटता और आपसी सहयोग का संदेश भी देगी।"
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन को नेपाल में क्रिकेट के व्यापक विकास में अपने निरंतर सहयोग और समर्थन का भी भरोसा दिलाया है।
पुरुष क्रिकेट इतिहास में भारत और नेपाल के बीच अब तक कुल 2 टी20 मैच खेले गए हैं। दोनों ही मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए थे। सबसे पहली बार 18 मार्च 2014 को दोनों टीमें क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने आईं, जिसमें बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद, 16 जून 2024 को बांग्लादेश ने इस टीम के विरुद्ध 21 रन से जीत हासिल की थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 Sept 2026 7:57 PM IST












