टी20 विश्व कप भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ लगा सकती है रनों का अंबार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा है रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ लगा सकती है रनों का अंबार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा है रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम को नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अगले स्टेज की तैयारियों को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

अहमदाबाद, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को नीदरलैंड के खिलाफ बुधवार को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अगले स्टेज की तैयारियों को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। अहमदाबाद का मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। रात में थोड़ी ओस पड़ सकती है जिसका नुकसान बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को हो सकता है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। टी20 फॉर्मेट में पहली पारी का औसत स्कोर 172 है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम ही है। टीम इंडिया ने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 234 रन बनाए थे। दूसरा और तीसरा श्रेष्ठ स्कोर भी भारत के नाम ही है। 19 दिसंबर 2025 को भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट पर 231 और 20 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट पर 224 रन बनाए थे। तीनों स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए बने थे। अगर भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती है, तो बड़ा स्कोर बनने की संभावना है। इसके लिए पिछली दो पारियों में फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा का फॉर्म में लौटना जरूरी है।

भारत और नीदरलैंड के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला गया है। इसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। यह मुकाबला अक्टूबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 179 रन बनाए थे। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई नीदरलैंड 9 विकेट पर 123 रन बना सकी थी और 56 रन से मैच हारी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Feb 2026 11:25 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story