टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अब रोमांचक हो चली है। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार का टिकट हासिल कर चुकी है।

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस अब रोमांचक हो चली है। भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार का टिकट हासिल कर चुकी है।

सेमीफाइनल की दो सीटें भर चुकी हैं, जबकि 2 सीटें अभी खाली हैं। जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराने के बावजूद टीम इंडिया की राह आसान नजर नहीं आ रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज से रविवार (एक मार्च) को भिड़ना है।

भारतीय टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह बनानी है, तो हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। रविवार को होने वाले मैच में भारत और वेस्टइंडीज में से जो भी जीत दर्ज करेगा, वह सीधा सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा। ग्रुप एक से साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।

दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड ने लगातार दो जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

न्यूजीलैंड को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मैच में 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ना है। न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड को हराने में सफल रहती है, तो टीम को आसानी से अंतिम चार का टिकट मिल जाएगा। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार जाती है, तो टीम के लिए चीजें खराब हो सकती हैं। न्यूजीलैंड के साथ अच्छी बात यह है कि अभी टीम का नेट रन रेट (+3.050) काफी अच्छा है।

दो मैचों के बाद पाकिस्तान के पास अभी सिर्फ एक प्वाइंट है। पाकिस्तान को 28 फरवरी को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ना है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को हरा देता है, तो टीम के कुल तीन प्वाइंट हो जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान को यह भी दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहे।

पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहता है और न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ती है, तो इस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2026 12:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story