टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी

टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय टीम लगातार दो संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इसके पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेली थी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

भारत से पहले टी20 विश्व कप में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2007 और टी20 विश्व कप 2009 का फाइनल खेला था। 2007 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

श्रीलंका 2012 और 2014 का फाइनल खेली है। 2012 के फाइनल में श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2014 में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता।

टी20 विश्व कप 2026 इस फॉर्मेट का 10वां संस्करण है। भारतीय टीम कुल चौथी बार फाइनल में पहुंची है।

2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले एडिशन में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता। 8 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है।

भारत (2007, 2024), इंग्लैंड (2010, 2022), और वेस्टइंडीज (2012, 2016) तीन ऐसी टीमें हैं जिन्होंने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है। पाकिस्तान (2009), श्रीलंका (2014), और ऑस्ट्रेलिया (2021) 1-1 बार जीत चुकी हैं। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को वनडे विश्व कप की तरह ही पहले टी20 विश्व कप खिताब का भी इंतजार है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 March 2026 11:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story