तैयार हो जाइए 'मामला लीगल है 2' के लिए, इस दिन से फिर शुरू होगी पटपड़गंज कोर्ट की कार्यवाही

तैयार हो जाइए मामला लीगल है 2 के लिए, इस दिन से फिर शुरू होगी पटपड़गंज कोर्ट की कार्यवाही
अभिनेता रवि किशन एक बार फिर हल्के-फुल्के हास्य अंदाज में कोर्ट ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' लेकर आ रहे हैं। शनिवार को मेकर्स ने सीरीज के दूसरे पार्ट के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता रवि किशन एक बार फिर हल्के-फुल्के हास्य अंदाज में कोर्ट ड्रामा सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' लेकर आ रहे हैं। शनिवार को मेकर्स ने सीरीज के दूसरे पार्ट के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज का पोस्टर जारी किया। इसमें रवि किशन के साथ सभी कलाकार काला कोट पहने नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा, "ऑर्डर ऑर्डर! मामला फिर से लीगल होने वाला है। सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।"

सीरीज को लेकर फैंस में उत्सुकता देखने को मिल रही है। वे कमेंट सेक्शन में रिलीज के लिए तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट को सीरीज के सभी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। दर्शकों ने कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस कोर्टरूम ड्रामा को खूब पसंद किया था और तब से फैंस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब नेटफ्लिक्स ने मामला लीगल है सीजन 2 की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया। शो में दिखाए गए कानूनी झगड़े असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित हैं।

राहुल पांडे और समीर सक्सेना द्वारा निर्देशित सीरीज में निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा के साथ कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसे सैयद शादान, मोहक अनेजा और तत्सत पांडे ने लिखा है, जो सौरभ खन्ना और कुणाल अनेजा के बनाए किरदारों और दुनिया पर आधारित है।

'मामला लीगल है' कानून की दुनिया पर एक ताजा दृष्टिकोण पेश करता है, जिसमें आदर्शवादी नौसिखिए से लेकर सनकी दिग्गजों तक वकीलों का एक प्रेरक दल शामिल है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज पटपड़गंज जिला न्यायालय के भीतर कोर्ट के अलग मामलों और अजीब वकीलों को स्क्रीन पर दिखाएगी। इसके साथ ही यह सीरीज वकीलों की आंखों के माध्यम से कानून की असली दुनिया की खोज करती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2026 2:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story