तमिलनाडु चुनाव चेन्नई सचिवालय पहुंचे विजय, चीफ इलेक्शन ऑफिसर से मांगी इलेक्शन कैंपेन के लिए अनुमति
चेन्नई, 28 मार्च (आईएएनएस)। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय शनिवार को चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अर्चना पटनायक से मिलने सचिवालय पहुंचे। विजय कैंपेन और पार्टी इवेंट्स के लिए परमिशन मांगने के लिए उनसे मिलने पहुंचे।
विजय का शनिवार को चेन्नई के पेरंबूर और पांच दूसरी जगहों पर कैंपेन करने का प्लान था, लेकिन इलेक्शन कमीशन ने परमिशन नहीं दी। इसी तरह बीते दिन आखिरी मिनट में मंजूरी से चेन्नई के ताज कोरोमंडल में कैंडिडेट इंट्रोडक्शन इवेंट कैंसिल कर दिया गया था।
ऐसे विजय चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से मिलकर तमिलगा वेत्री कझगम को परमिशन देने की मांग करेंगे। विजय का यह चेन्नई सचिवालय का पहला दौरा है।
राजनीतिक पार्टियां तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी हैं। टीवीके भी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। 26 मार्च को टीवीके प्रमुख विजय ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी सभी 234 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
पार्टी सूत्रों ने बताया था कि विजय स्वयं मंच पर उम्मीदवारों को पेश करेंगे और पार्टी के दृष्टिकोण और चुनावी रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे, जो टीवीके की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण क्षण है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार विजय के चेन्नई के पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है, हालांकि तब आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
विजय की उम्मीदवारी ने काफी रुचि पैदा की। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं और युवाओं को उनके समर्थन के आधार का एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक प्रत्येक स्थल पर 3,000 लोगों तक की सभाओं के लिए अनुमति दे दी गई। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग ने नियामक बाधाओं के कारण 12 अतिरिक्त निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार कार्यक्रम आयोजित करने के अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया था।
ये प्रतिबंध 27 सितंबर 2025 को विजय के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान करूर में हुई दुखद भगदड़ को देखते हुए लगाए गए, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद तमिलनाडु पुलिस ने अभिनेता-राजनेता से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़ प्रबंधन पर सख्त दिशानिर्देश लागू किए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 March 2026 6:08 PM IST











