तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है रेखा गुप्ता

तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिवंगत तरुण के परिजनों से भेंट की। सीएम ने कहा कि तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिवंगत तरुण के परिजनों से भेंट की। सीएम ने कहा कि तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि दिल्ली सचिवालय में उत्तम नगर की दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस असहनीय पीड़ा के समय दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। तरुण के परिवार का दुःख अत्यंत गहरा और असहनीय है। उन्हें न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता, संबल और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। साथ ही परिवार की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में इस प्रकार की अमानवीय और हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो समाज को स्पष्ट संदेश दे कि दिल्ली में अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है।

हाल ही में भाजपा सांसद कमलजीत सहरावात, दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। भाजपा सांसद ने एक्स पोस्ट में बताया था कि उत्तम नगर में होली के दिन हुई दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिवारजनों के पास जाकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। शोक संतप्त परिवार के दुख में हम सब समान रूप से सहभागी हैं। हमने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

मंत्री पंकज सिंह ने कहा था कि उत्तम नगर में होली के पावन पर्व पर एक होनहार युवा की हत्या बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन मामले को गंभीरता से देख रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 March 2026 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story