तसलीमा नसरीन के बयान पर सियासत तेज, सामिक भट्टाचार्य बोले- भाजपा हर बात पर टिप्पणी नहीं करेगी

तसलीमा नसरीन के बयान पर सियासत तेज, सामिक भट्टाचार्य बोले- भाजपा हर बात पर टिप्पणी नहीं करेगी
बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तसलीम नसरीन के हालिया बयान और पश्चिम बंगाल दौरे के बाद देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। उनके बयान पर भाजपा, कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तसलीम नसरीन के हालिया बयान और पश्चिम बंगाल दौरे के बाद देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। उनके बयान पर भाजपा, कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने पत्रकरों से बातचीत करते हुए कहा, "तसलीमा नसरीन ने जो कहा है, उस पर भाजपा को हर बात और हर बार टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बांग्लादेश एक अलग देश है, और तसलीम नसरीन कभी बांग्लादेश की नागरिक थीं। मुझे उनकी मौजूदा नागरिकता की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

साथ ही सामिक भट्टाचार्य ने सीपीआईएम पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर सीपीआईएम ने बुद्धदेव भट्टाचार्य की बातों पर अमल किया होता तो पश्चिम बंगाल में आज जो हालात हैं, जहां लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई के सक्रिय होने का आरोप है, वे हालात पैदा नहीं होते।"

टीएमसी के पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा, "विपक्षी पार्टियां अक्सर आरोप लगाती हैं कि भाजपा धर्मनिरपेक्ष नहीं है, इस्लाम विरोधी है और दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करती है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में तसलीमा नसरीन का दौरा इसके उलट बात साबित करता है।"

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, "यह उनका निजी बयान और राय है। चाहे मदरसा हो, स्कूल हो, संस्कृत विद्यालय हो या कोई अन्य संस्थान, ऐसे संस्थानों को चलाने वाले बच्चों को शिक्षा देने की कोशिश करते हैं।"

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा, "हमारे अपने देश में कई मुद्दे हैं। बेहतर होगा कि हम पहले उन पर चर्चा करें और उन्हें सुलझाने पर ध्यान दें।"

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने इस्लाम पर तसलीमा नसरीन की विवादित टिप्पणियों की आलोचना की और सरकार से उन्हें भारत में रहने की अनुमति न देने का आग्रह किया।

रशीदी ने कहा, "तसलीमा नसरीन एक ऐसी लेखिका हैं, जो हमेशा विवादों में रही हैं। पैगंबर मोहम्मद और धर्म से जुड़ी अन्य बातों पर अपनी टिप्पणियों के कारण उन्हें देश से बाहर रहना पड़ा है, लेकिन अगर वह कहती हैं कि यूनुस सरकार नाकाम रही, तो वह बांग्लादेश क्यों नहीं जातीं? उन्हें वहां जाकर बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। वह तो अब तक खुद में भी सुधार नहीं कर पाई हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Aug 2026 11:12 PM IST

Tags

Next Story