टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, हमने 10-15 रन अतिरिक्त बनाए शुभमन गिल

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, हमने 10-15 रन अतिरिक्त बनाए शुभमन गिल
आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 77 रनों से हराया। इस सीजन की सातवीं जीत से जीटी के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि स्कोरबोर्ड पर 10 से 15 अधिक रन लगाने का टीम को फायदा मिला।

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 77 रनों से हराया। इस सीजन की सातवीं जीत से जीटी के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि स्कोरबोर्ड पर 10 से 15 अधिक रन लगाने का टीम को फायदा मिला।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत के बाद गिल ने कहा, "बहुत खुश हूं, यह हमारी क्लीन जीत थी। हमने बोर्ड पर 10-15 रन अतिरिक्त लगाए। स्पिनर्स के खिलाफ खेलना आसान नहीं था। हमने 230 रन बनाए, हमें हमेशा पता था कि पावरप्ले के बाद हमारा गेम अच्छा होगा। हमने भी यही सोचा था, बस गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखना है।"

उन्होंने आगे कहा, "स्पिनर्स के खिलाफ खेलना आसान नहीं था। कुछ ओवर ऐसे थे जहां हमें बाउंड्री नहीं मिलीं, लेकिन आखिरी ओवर में हमने इसे अच्छे से कवर किया। शुरू में विकेट लेने से हमारे गेंदबाजों को अटैक करने का मौका मिला। यही सोच है कि हमेशा अटैक करते रहो और विकेट लेते रहो। टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हमारा अगला गेम घर पर है। मेरा टखना मुड़ गया था, लेकिन आधे घंटे बाद यह थोड़ा ठीक हो गया।"

सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। अंत के ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, तो राहुल तेवतिया ने 14 रनों का योगदान दिया।

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। आरआर की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, तो वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने सिर्फ 33 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि जेसन होल्डर ने 12 रन देकर 3 विकेट निकाले। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट चटकाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 11:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story