तीसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

केप टाउन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीकी टीम को 329 रनों पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में 4 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं।
साउथ अफ्रीका ने तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच 214 रन से अपने नाम किया, लेकिन साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले को पारी और 31 रन से जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया।
केप टाउन में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और एमजे एकरमैन ने मजबूत शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की। एकरमैन 12 चौकों और 2 छक्कों के साथ 95 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्करम ने डेविड बेडिंगहम के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जुटाए।
मार्करम 11 बाउंड्री के साथ 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 232 रन तक 6 विकेट गंवा दिए। यहां से रयान रिकेलटन ने मार्को जानसेन के साथ सातवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 रन के पार पहुंचाया, लेकिन 327 के स्कोर पर सातवां विकेट गिरने के बाद टीम 329 रन तक सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 16.3 ओवरों में 72 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि नाथन लियोन ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, जोश हेजलवुड और कूपर कोनोली को 1-1 विकेट हाथ लगा। पहले दिन के खेल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम सिमट गई थी।
मुकाबले के दूसरे दिन साउथ अफ्रीकी टीम को सलामी जोड़ी के रूप में ट्रेविस हेड और मैट रेनेशॉ ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 18वें ओवर में ट्रेविस हेड (41) और मार्नस लाबुशेन (0) पवेलियन लौट गए।
यहां से मैट रेनशॉ ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। 184 के स्कोर पर रेनशॉ आउट हो गए, जिन्होंने 10 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली। टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ सका था और कैमरून ग्रीन (65) भी चलते बने।
यहां से जोश इंग्लिस (नाबाद 85) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने एलेक्स कैरी (नाबाद 51) के साथ 145 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की ओर पहुंचा दिया। दूसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका के पास यहां से 1 रन की मामूली बढ़त थी। मेहमान टीम से मार्को जानसेन और साइमन हार्मर 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
