तेज आंधी और बारिश से नोएडा में व्यापक नुकसान, करीब 400 पेड़ गिरे, युद्धस्तर पर राहत कार्य

तेज आंधी और बारिश से नोएडा में व्यापक नुकसान, करीब 400 पेड़ गिरे, युद्धस्तर पर राहत कार्य
गुरुवार को नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आई तेज़ आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण शहर के विभिन्न सेक्टरों में बड़े पैमाने पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार तेज हवाओं और बारिश के चलते नोएडा में लगभग 400 पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आई तेज़ आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण शहर के विभिन्न सेक्टरों में बड़े पैमाने पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार तेज हवाओं और बारिश के चलते नोएडा में लगभग 400 पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोएडा प्राधिकरण ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण की विभिन्न टीमें शहर के अलग-अलग सेक्टरों में पहुंचकर सड़कों पर गिरे पेड़ों और टूटी हुई शाखाओं को हटाने का कार्य कर रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार सभी सेक्टरों का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी पेड़, शाखाएं या अन्य अवरोध पाए जा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि राहत एवं सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्रयास किया जा रहा है कि रात तक शहर की सभी प्रमुख सड़कों और आवासीय क्षेत्रों से गिरे हुए पेड़ों तथा शाखाओं को पूरी तरह हटाकर यातायात और सामान्य गतिविधियों को सुचारू बनाया जा सके।

इसके अलावा अन्य संबंधित विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है, जो स्वच्छता, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। तेज़ हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के तारों और खंभों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे टूटे हुए पेड़ों, लटकती शाखाओं और बिजली के तारों के पास जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना संबंधित विभागों को दें।

नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा है कि शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन और आम जनता का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक बदलते मौसम की संभावना जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 9:52 PM IST

Tags

Next Story