तेजस्वी यादव लक्ष्मण रेखा पार न करें, उनका जन्म भी इसी मिट्टी में हुआ राजीव रंजन

तेजस्वी यादव लक्ष्मण रेखा पार न करें, उनका जन्म भी इसी मिट्टी में हुआ  राजीव रंजन
जदयू नेता राजीव रंजन ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी की भी एक सीमा होती है, वे भी इसी बिहार की मिट्टी में पैदा हुए हैं, तो लक्ष्मण रेखा पार करने का दुस्साहस न करें।

पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी की भी एक सीमा होती है, वे भी इसी बिहार की मिट्टी में पैदा हुए हैं, तो लक्ष्मण रेखा पार करने का दुस्साहस न करें।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 21 वर्षों की एनडीए सरकार में बिहार विकास के सभी मानकों, मानदंडों और सूचकांकों में सबसे फिसड्डी है। हालांकि इन शर्मनाक तथ्यों और रैंकिंग पर किसी की कभी कोई जवाबदेही नहीं, बस पलटा-पलटी, प्रशासनिक तंत्र, सरकारी खजाने से वोट खरीदी, वोट की लूट और जातिवाद के सहारे कथित सुशासनी लोग सत्ता का आनंद भोग रहे हैं।

तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू नेता राजीव रंजन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उन्होंने जो आंकड़े रखे हैं, वो पहले भी रख चुके हैं। तेजस्वी के माता-पिता के कार्यकाल के आखिरी वर्ष में बिहार का जो बजट था, आज लगभग 13-14 गुनी बड़ी बिहार की अर्थव्यवस्था है। बजटीय आकार 14 गुना बढ़ चुका है।

उन्होंने कहा, जीडीपी किसी भी राज्य की संपन्नता और समृद्धि का पैमाना है, तो निसंदेह हम इन 20 वर्षों में 16 ऐसे अवसर हैं, जब डबल डिजिट में हमने ग्रोथ रेट दर्ज किया है। सबसे तेज रफ्तार से बिहार आगे बढ़ रहा है। अन्य राज्यों की तुलना में बिहार की कानून व्यवस्था बेहतर है। तेजस्वी यादव बिहार की छवि को धूमिल करने का प्रयास न करें। बिहार की मिट्टी में उनका जन्म हुआ है, ऐसे में लक्ष्मण रेखा बार-बार लांघने की कोशिश न करें।

ऊर्जा संकट पर राजीव रंजन ने कहा कि निसंदेह एक बड़ा संकट है। कोविड के बाद आज पूरी दुनिया पश्चिम एशिया के संकट की वजह से मुश्किलों का सामना कर रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये आश्वासन मायने रखता है। जो रणनीतिक तौर पर बड़े बदलाव हुए हैं, ईंधन जरूरतों को लेकर, ऊर्जा जरूरतों को लेकर, भारत सरकार ने जिन वैकल्पिक रणनीतियों पर काम किया है, उसके नतीजे के तौर पर हम कह सकते हैं कि इस संकट का असर भारत पर उस कदर नहीं दिखेगा, जो दुनिया के बाकी हिस्सों में झेलने की स्थिति आई है। जमाखोरी करने वाले लोगों पर भी सरकार की नजर है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता ने कहा कि पांचवी सीट को लेकर राजद की ओर से ताबड़तोड़ कोशिशें हो रही हैं। इतनी बात तय है कि संख्या बल की दृष्टि से जो पर्याप्त समर्थन हमें चाहिए, हमारे साथ वो लोग जुड़े हुए हैं और राज्यसभा में 5-0 की एक बड़ी जीत एनडीए को मिलने जा रही है और विपक्ष इसे रोक नहीं पाएगा।

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव के पोस्ट पर कहा कि बहुत दिनों बाद उन्होंने ट्वीट किया कि बिहार कैसा है। बिहार कैसा है ये बिहार की जनता ने बता दिया है। एक बार फिर जनता ने एनडीए की सरकार को भारी बहुमत देकर जवाब दे दिया कि बिहार कैसा है। उन्होंने कहा कि भारत में कोई संकट नहीं है। भारत के 14 करोड़ लोग शांतिपूर्ण और खुश हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2026 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story