तेलंगाना आदिलाबाद में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना  आदिलाबाद में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में नाले में मिली महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वन टाउन पुलिस ने 48 घंटे में ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आदिलाबाद, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में नाले में मिली महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वन टाउन पुलिस ने 48 घंटे में ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जिला एसपी अखिल महाजन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 24 अप्रैल की आधी रात को पंजाब चौक स्थित हलदीराम शॉप के पास नाले में एक शव मिला था। जंगमवार संतोष ने आदिलाबाद वन टाउन पुलिस स्टेशन में अपनी बहन जंगमवार अनीता की मृत्यु के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शव पर चोट के निशान होने के कारण संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसके बाद डीएसपी, सीसीएस इंस्पेक्टर और वन टाउन एसएचओ की देखरेख में विशेष टीमें गठित की गईं और घटनास्थल के आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी नरसिंगा संतोबा गम्पलवाद (25) के रूप में हुई।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने घटना वाले दिन पंजाब चौक के पास शराब पी थी और रात में घटनास्थल पर आराम कर रहा था, तभी उसने सड़क किनारे कूड़ा बीन रही एक महिला को सोते हुए देखा। वह उसे एक सुनसान नाले में ले गया और रेप करने का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को पास के नाले में फेंक दिया। मामला दर्ज होने के 48 घंटों के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

एसपी ने बताया कि सोमवार को वन टाउन पुलिस ने आदिलाबाद रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया और रिमांड पर भेज दिया गया।

एसपी ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करेगी और सख्त कदम उठाएगी तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के महत्व के बारे में बताया और सभी से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। एसपी ने हत्या के मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 11:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story