सुरक्षा: मणिपुर असम राइफल्स ने अवैध प्रवासन पर कसी नकेल, बायोमेट्रिक्स आधारित डेटाबेस तैयार

मणिपुर असम राइफल्स ने अवैध प्रवासन पर कसी नकेल, बायोमेट्रिक्स आधारित डेटाबेस तैयार
असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने मणिपुर में अवैध प्रवासन को नियंत्रित करने के लिए सरकार की नई पहल की जानकारी दी।

इंफाल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने मणिपुर में अवैध प्रवासन को नियंत्रित करने के लिए सरकार की नई पहल की जानकारी दी।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने फ्री मूवमेंट रेजिमेंट (एफएमआर) को और सख्त करने का फैसला किया है, जो पहले किसी भी सरकार ने लागू नहीं किया था। इसका उद्देश्य सीमा पार से आने वाले लोगों की सटीक जानकारी जुटाना और उनकी पहचान को औपचारिक रूप देना है।

लखेरा ने कहा कि 31 दिसंबर 2024 से अब तक मणिपुर में सीमा पार से आने वाले लगभग 42,000 लोगों का बायोमेट्रिक डेटा एकत्र किया गया है। इस डेटा में लोगों की उंगलियों के निशान, फोटो और अन्य पहचान संबंधी जानकारी शामिल है। यह डेटा आधार, यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया गया है। इससे एक मजबूत डेटाबेस तैयार किया गया है, जो भविष्य में अवैध प्रवासन को रोकने में मदद करेगा।

उन्होंने आगे बताया कि भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम जल्द शुरू होगा। यह बाड़ अवैध प्रवासन और अन्य सीमा संबंधी चुनौतियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लखेरा ने कहा कि डेटाबेस और बाड़ लगाने से असम राइफल्स सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत होगी।

लखेरा ने यह भी कहा कि यह कदम न केवल मणिपुर, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। यह कदम अवैध प्रवासन पर नियंत्रण और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। असम राइफल्स की यह पहल क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

वहीं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस पहल को भारत सरकार की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका लक्ष्य पूर्वोत्तर राज्यों में विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2025 12:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story