पीएम मोदी की अपील को लेकर नीतीश मिश्रा बोले, थोड़ी सी बचत भी देश के लिए बहुत बड़ा योगदान

पीएम मोदी की अपील को लेकर नीतीश मिश्रा बोले, थोड़ी सी बचत भी देश के लिए बहुत बड़ा योगदान
बिहार सरकार के मंत्रियों ने वैश्विक आर्थिक संकट, ईंधन बचत, बिहार के विकास, मानसून की तैयारियों और नीट पेपर लीक मामले को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की बात कही थी।

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्रियों ने वैश्विक आर्थिक संकट, ईंधन बचत, बिहार के विकास, मानसून की तैयारियों और नीट पेपर लीक मामले को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने लोगों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की बात कही थी।

नीतीश मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "पूरी दुनिया इस समय आर्थिक संकट से गुजर रही है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को देखें तो एक देश की गतिविधियों और घटनाओं का असर दूसरे देशों पर भी पड़ता है।" उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में अगर करोड़ों लोग थोड़ी-थोड़ी बचत की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, तो यह देश के लिए बहुत बड़ा योगदान साबित होगा।

बिहार के विकास को लेकर उन्होंने बताया कि राज्य के 11 जिलों में नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना साकार होगा और बिहार, विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देगा।

मानसून की तैयारियों को लेकर नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि पटना में बारिश से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बारिश के दौरान परेशानी न हो।

वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह विपक्ष के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए बेहद हल्के तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के पास सही जानकारी का अभाव है।

नीट पेपर लीक मामले पर मिथलेश तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। भ्रष्टाचार और अपराध में शामिल लोगों को पुलिस खोजकर कानून के दायरे में लाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 May 2026 2:48 PM IST

Tags

Next Story