टाइगर श्रॉफ हमले पर पप्पू यादव का सरकार पर तंज, बोले-'हस्तियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल'

टाइगर श्रॉफ हमले पर पप्पू यादव का सरकार पर तंज, बोले-हस्तियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मुंबई पुलिस, केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में माफिया का प्रभाव बढ़ रहा है और लगातार हो रही घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पप्पू यादव ने इस दौरान बाबा सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया।

पटना, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मुंबई पुलिस, केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में माफिया का प्रभाव बढ़ रहा है और लगातार हो रही घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पप्पू यादव ने इस दौरान बाबा सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि देश में कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति कानून को चुनौती देता है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो यह व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया के बढ़ते प्रभाव के कारण आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सांसद ने कहा, "लॉरेंस ग्रुप ने कहा है कि उसने हमला करवाया है। यह देश के प्रधानमंत्री और सरकार के लिए चुनौती है। बार-बार कभी बाबा सिद्दीकी, कभी सलमान खान और कभी टाइगर श्रॉफ के साथ ऐसी घटनाएं होना गृह मंत्री अमित शाह के लिए भी चेतावनी है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। ऐसा लग रहा है कि आज इस देश को माफिया चला रहा है।"

उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति कानून के लिए चुनौती बन जाता है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठता है। पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से ऐसी घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया।

पप्पू यादव ने बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों को मिल रही कथित धमकियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि देश में प्रभावशाली लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

इस दौरान सांसद ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को लेकर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। पप्पू यादव ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि आम लोगों के वोट काटकर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 2:21 PM IST

Tags

Next Story