टीकमगढ़ में गरीबों के ठेले तोड़े गए, संपन्न लोगों के अतिक्रमण पर प्रशासन मौन उमा भारती

टीकमगढ़ में गरीबों के ठेले तोड़े गए, संपन्न लोगों के अतिक्रमण पर प्रशासन मौन  उमा भारती
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ में प्रशासन की 'अतिक्रमण हटाओ मुहिम' पर अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि टीकमगढ़ में भाजपा का विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष नहीं है, इसलिए यह कार्रवाई हो पाई, वरना हम ऐसा नहीं होने देते।

भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ में प्रशासन की 'अतिक्रमण हटाओ मुहिम' पर अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि टीकमगढ़ में भाजपा का विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष नहीं है, इसलिए यह कार्रवाई हो पाई, वरना हम ऐसा नहीं होने देते।

उनका कहना है कि टीकमगढ़ नगर पालिका की 'अतिक्रमण हटाओ मुहिम' से ठेलों और छोटे व्यवसाय वालों को काफी नुकसान हुआ है। यह अन्यायपूर्ण है। अगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी भी है तो इसकी शुरुआत संपन्न लोगों से करनी चाहिए, न कि गरीब लोगों से जो इसी पर अपनी रोजी-रोटी के लिए निर्भर हैं।

उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया कि अगर टीकमगढ़ में भाजपा का विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष होता, तो यह कार्रवाई संभव नहीं होती। उनका कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगरपालिका और विधानसभा भाजपा के पास नहीं हैं, अन्यथा गरीबों के ठेले और छोटे व्यवसायों पर यह अन्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं होती।

उमा भारती ने आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार को टीकमगढ़ में गरीब लोगों के ठेले या दुकानें हटाई गईं, लेकिन संपन्न और साधन संपन्न लोग, जो घर और रेस्टोरेंट अतिक्रमण नियमों को खुले आम तोड़ते हैं, प्रशासन उन्हें चुनौती नहीं दे पा रहा। भाजपा इस तरह की कार्रवाई का समर्थन नहीं करती है। उनका कहना है कि कोई भी सुधार समाज के समर्थ व्यक्ति पर सबसे पहले एवं गरीब व्यक्ति पर सबसे आखिरी में लागू हो, यही हमारी भाजपा का आदर्श है।

गौरतलब है कि सोमवार को टीकमगढ़ नगर पालिका ने सिविल लाइन इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए कई ठेले और रेहड़ियां हटाई थीं। यह कार्रवाई छोटे विक्रेताओं की रोजमर्रा की कमाई पर सीधा असर डालती है, जिससे उनमें नाराजगी फैल गई। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही उमा भारती भी मौके पर पहुंचीं और इसका विरोध जताया।

वहीं, इसी नाराजगी और विरोध के संकेत के रूप में उमा भारती मंगलवार सुबह सीधे एक पोहा ठेले पर पहुंचीं। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से पोहा बेचकर अपना विरोध जताया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story