टीएमसी को बंगाल की जनता सत्ता से हटाएगी गौरव वल्लभ
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रो. गौरव वल्लभ ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आईएएनएस से कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी की एक अर्जी खारिज कर दी, उनकी पीआईएल को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि जो हाल बिहार में राजद का हुआ, वही हाल बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी का होगा। 'मां, माटी और मानुष' के साथ धोखा करने वाली टीएमसी को बंगाल की जनता सत्ता से हटाएगी। ममता बनर्जी अपनी हार को सामने देखकर अभी से ही बहाने ढूंढ रही हैं।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राजनीतिक रूप से जानकार हैं, परिपक्व हैं। उनको अपनी हार सामने दिख रही है। यही वजह है कि ममता बनर्जी हार के बहाने अभी से ही सेट कर रही हैं, जिससे हार का बोझ उन पर न आकर बहानों पर चला जाए।
गौरव वल्लभ ने एफसीआरए संशोधन विधेयक 2026 को लेकर कहा कि 22 हजार करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग देश में आती है और 16 हजार से ज्यादा एनजीओ देश में हैं। ऐसे में पारदर्शिता तो लानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि विदेशी फंडिंग का प्रयोग देश में नैरेटिव सेट करने के लिए नहीं किया जा सकता है। अगर एफसीआरए का लाइसेंस रद्द भी हो जाता है, तो विदेशी फंडिंग से जो एसेट्स क्रिएट की गई है, उन पर निगरानी तो जरूरी है। देश की रक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।
महंगाई पर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत की है। दुनियाभर के देशों ने पेट्रोल-डीजल के दाम 50 से 80 प्रतिशत तक बढ़ाए हैं। लेकिन भारत में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की देश में कोई किल्लत नहीं है। फिर भी किसी को गलत ही सोचना और देखना है तो उनके लिए ही प्रार्थना है कि प्रभु श्रीराम उनको सद्बुद्धि दें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 April 2026 11:56 PM IST












