Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 Nov 2025 9:38 AM IST
दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, कई मामलों में वॉन्टेड पांच भगोड़े गिरफ्तार
एक कोऑर्डिनेटेड मल्टी-यूनिट ऑपरेशन में, दिल्ली पुलिस ने चेक बाउंस होने से लेकर चोरी, एक्साइज एक्ट के उल्लंघन और गंभीर चोट पहुंचाने जैसे मामलों में वॉन्टेड पांच भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।
- 18 Nov 2025 9:38 AM IST
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने किया शेख हसीना को मौत की सजा दिए जाने का विरोध
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुनाई गई मौत की सजा का विरोध किया है। उनके प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र हर स्थिति में मौत की सजा के खिलाफ खड़ा होता है।
- 18 Nov 2025 9:22 AM IST
ट्रंप ने एच-1बी वीजा के समर्थन को दोहराया, कहा- अमेरिका फिर से बड़े स्तर पर चिप बनाएगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एच-वन-बी वीजा का समर्थन किया है। उनका कहना है कि विदेशों से आने वाले कामगार जरूरी हैं, क्योंकि वे अमेरिकी कामगारों को प्रशिक्षित करते हैं।
- 18 Nov 2025 9:00 AM IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को झटका, बाहर हुआ ऑलराउंडर खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिशेल वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मिशेल के स्थान पर हेनरी निकोल्स सीरीज के शेष मुकाबलों में टीम का हिस्सा रहेंगे।
- 18 Nov 2025 8:39 AM IST
भारत के साथ व्यापार समझौता 'जल्द' हो सकता है व्हाइट हाउस आर्थिक सलाहकार
अमेरिका के व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता जल्दी ही हो सकता है। सीएनबीसी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका अच्छे मित्र हैं और ट्रंप प्रशासन इस समझौते को लेकर अभी भी बहुत आशावान है। उन्होंने कहा, "हम आशावान हैं। भारत हमारा मित्र देश है और हम उम्मीद करते हैं कि बात जल्दी बन जाएगी।"
- 18 Nov 2025 8:21 AM IST
दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। एक ओर सर्दियों का मौसम आ गया तो दूसरी तरफ राज्य में हवा की गुणवत्ता बद से बदतर होती जा रही है। मंगलवार (18 नवंबर) सुबह भी कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है।
- 18 Nov 2025 8:15 AM IST
उत्तर कुमार के खिलाफ नया मुकदमा, वकील को धमकाने का आरोप
'राजी बोल जा' फेम उत्तर कुमार पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। वादी की महिला वकील को धमकाने और छवि खराब करने की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया है, जिससे उत्तर कुमार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि पहले से ही उनके खिलाफ बलात्कार का केस चल रहा है।
Created On :   18 Nov 2025 8:00 AM IST












