Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Dec 2025 8:26 AM IST
इंडिया गेट के पास कितना एक्यूआई?
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की चादर में लिपटा हुआ है और सीपीसीबी के अनुसार इस क्षेत्र में एक्यूआई 312 है जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
- 2 Dec 2025 8:16 AM IST
दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 383
आनंद विहार इलाके से ली गई तस्वीरें, जहां शहर में जहरीली धुंध की चादर छाई हुई है। सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, इलाके का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 383 है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है।
- 2 Dec 2025 8:07 AM IST
भाजपा सांसद बृज लाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 'देश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे'
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उठाए गए सवाल पर पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा सांसद बृज लाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा इस तरह की बात करते हैं, जिससे देश की बदनामी हो और देश अपमानित हो। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
Created On :   2 Dec 2025 8:00 AM IST












